West Bengal Assembly Elections 2026/Image Credit: IBC24.in
West Bengal Assembly Elections 2026: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम में आज पुनर्मतदान हुआ। 15 बूथ पर दोबारा वोटिंग में लगभग 87% मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही तनाव का माहौल देखने को मिला। 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हुई, लेकिन लोकतंत्र के इस उत्सव के बीच हिंसा और आरोपों का दौर थमने का नाम नहीं लिया। डायमंड हार्बर के फालता में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि वोट डालकर निकलते ही उन पर जानलेवा हमला किया गया। (West Bengal Assembly Elections 2026) स्थिति तब और बिगड़ गई जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। सिर पर पट्टियां और हाथों में चोट के निशान गवाही दे रहे हैं कि फालता में हालात कितने गंभीर हैं।
वहीं दूसरी तरफ, मगराहाट पश्चिम के बूथ नंबर 127 पर घमासान जारी है। (West Bengal Assembly Elections 2026) यहां सत्ताधारी दल टीएमसी ने सुरक्षाबलों पर ही मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी उम्मीदवार शमीम अहमद का आरोप है कि, केंद्रीय सुरक्षाबलों ने नियमों के तहत लगे उनके चुनावी कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं को पीटा। पार्टी ने इसे चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने की साजिश करार दिया है।
इधर, दिल्ली से लेकर कोलकाता तक कानूनी लड़ाई भी तेज है। सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी को बड़ा झटका देते हुए काउंटिंग सेंटर्स पर केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ याचिका खारिज कर दी है। (West Bengal Assembly Elections 2026)कोर्ट ने साफ कहा है कि,चुनाव आयोग पर भरोसा रखें। वहीं टीएमसी ने पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बंगाल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ 92.84% वोटिंग हुई है, जो राज्य के सियासी मिजाज को बयां कर रही है। अब सबकी नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब मतपेटियों से बंगाल का भविष्य निकलेगा।
इन्हे भी पढ़ें:-