West Bengal Election 2026 : बढ़ेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, अब किसानों को इतने रुपए देगी भाजपा सरकार, पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में किया ऐलान

Ads

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले पीएम मोदी ने किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए 9,000 रुपये सम्मान निधि, 36,000 सालाना सहायता और मुफ्त इलाज जैसे बड़े वादे किए।

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 08:51 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 08:51 PM IST

West Bengal Election 2026 / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • किसानों की सम्मान निधि 6,000 से बढ़ाकर 9,000 रुपये करने का वादा
  • महिलाओं को सालाना 36,000 रुपये और लखपति दीदी योजना का ऐलान
  • आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज का भरोसा

नई दिल्ली : West Bengal Election 2026  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की जनता के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा है कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि और महिलाओं की आर्थिक मदद में भारी बढ़ोतरी की जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi 9000 बंगाल में भाजपा की सरकार आते ही मिलेंगे 9,000 रुपये

पीएम मोदी ने कहा कि अभी देश में किसानों को साल के 6,000 रुपये मिलते हैं, लेकिन बंगाल में भाजपा की सरकार आते ही इसे बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया जाएगा। महिलाओं के लिए उन्होंने लखपति दीदी योजना का जिक्र किया, जिसके तहत 75 लाख बहनों को हर साल 1 लाख रुपये से ज्यादा कमाने में मदद दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने वादा किया कि बहनों को हर साल 36,000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद मिलेगी और बेटियों की पढ़ाई के लिए 50,000 रुपये दिए जाएंगे। बिजली बिल के बोझ को खत्म करने के लिए उन्होंने हर परिवार को सोलर प्लांट लगाने हेतु 80,000 रुपये देने और बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का मुद्रा लोन दिलाने का भी भरोसा दिया।

गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा पर जोर देते हुए कहा की भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान योजना को मंजूरी दी जाएगी, जिससे गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। ( Lakhpati Didi Scheme )इसके अलावा, पक्का घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये देने का वादा भी किया गया है। इन बड़े ऐलानों के जरिए पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले किसानों, महिलाओं और युवाओं को अपनी ओर खींचने की पूरी कोशिश की है।

इन्हें भी पढ़ें

 

Join Our Whatsapp Group

. किसानों को कितनी राशि देने का वादा किया गया है?

किसानों की सम्मान निधि 6,000 से बढ़ाकर 9,000 रुपये करने का वादा किया गया है।

महिलाओं के लिए क्या घोषणाएं की गई हैं?

महिलाओं को सालाना 36,000 रुपये और लखपति दीदी योजना के तहत आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है।

स्वास्थ्य सुविधा को लेकर क्या घोषणा हुई?

आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का वादा किया गया है।