West Bengal Elections 2026: वोटिंग के दौरान भारी बवाल, आपस में भिड़े हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता, इलाके में माहौल तनावपूर्ण

Ads

West Bengal Elections 2026: वोटिंग के दौरान भारी बवाल, आपस में भिड़े हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता, इलाके में माहौल तनावपूर्ण

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 12:16 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 12:16 PM IST

West Bengal Elections 2026 | Photo Credit: ANI

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान जारी
  • मुर्शिदाबाद में AJUP प्रमुख और TMC समर्थकों के बीच झड़प
  • सिलीगुड़ी में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद, CAPF ने स्थिति संभाली

मुर्शिदाबाद: West Bengal Elections 2026 पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में लोकतंत्र का महापर्व है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों मे बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही वोटर्स की लंबी लाइनें देखने को मिली है। इसी बीच मुर्शिदाबाद से हिंसक झड़क की खबर सामने आई है, यहां AJUP चीफ हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों के बीच भिंडत्रत हो गई है।

AJUP चीफ हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में भिड़ंत

West Bengal Elections 2026 जानकारी के अनुसार, AJUP प्रमुख और रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर एक घटना स्थल का दौरा करने पहुंचे, जहां TMC समर्थकों और उनके बीच हिंसक झड़प हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस के साथ हुमायूं कबीर की तीखी बहस और नोकझोंक के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें स्थिति काफी तनावपूर्ण नजर आ रही है। हालांकि, इस भिड़ंत और विवाद का मुख्य कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान भिड़े TMC और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। घटना के वक्त इलाके से बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष भी मौके पर मौजूद थे। केंद्र पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई और मतदान की प्रक्रिया को फिर से सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका।

इन्हें भी पढ़ें:-

पश्चिम बंगाल में कितनी सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है?

कुल 294 सीटों में से 152 सीटों पर मतदान हो रहा है।

मुर्शिदाबाद में क्या हुआ?

AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई।

सिलीगुड़ी में किसके बीच विवाद हुआ?

सिलीगुड़ी में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई।