Lava Bold N4 Lite Launch: कीमत बेहद कम और खूबियां दमदार! 5,000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, कीमत देखकर रह जाएंगे दंग

Lava Bold N4 Lite Launch: लावा ने नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Lava Bold N4 Lite लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। फोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूती जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 3 सितंबर से Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Lava Bold N4 Lite Launch: कीमत बेहद कम और खूबियां दमदार! 5,000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, कीमत देखकर रह जाएंगे दंग

(Lava Bold N4 Lite Launch/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: August 27, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: August 27, 2026 4:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Lava Bold N4 Lite हुआ लॉन्च।
  • कीमत 7,999 रुपये से शुरू।
  • 6.75 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले।

नई दिल्ली: Lava Bold N4 Lite Launch: इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने बजट सेगमेंट में नया Lava Bold N4 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कम कीमत (Lava Bold N4 Lite Launch) में बड़ी स्क्रीन और जरूरी फीचर्स चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत 8,099 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर में इसे 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 3 सितंबर को दोपहर बजे से Amazon.in पर शुरू होगी।

6.75 इंच की बड़ी डिस्प्ले

फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। कंपनी ने फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी रेटिंग भी दी है। इसका मतलब है कि डिवाइस को मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन Empire Gold और Ghost Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 16 Go Edition दिया गया है।

प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए Lava Bold N4 Lite में ऑक्टा-कोर 28nm UNISOC 9863A प्रोसेसर (Lava Bold N4 Lite Launch) दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए PowerVR GE8322 GPU मिलता है। फोन में 3GB फिजिकल RAM है, जिसे वर्चुअल RAM के जरिए अतिरिक्त 3GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे इसे 64GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

दमदार बैटरी और 4G कनेक्टिविटी

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 8MP का सिंगल कैमरा LED फ्लैश के साथ (Lava Bold N4 Lite Launch) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, USB Type-C, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 4.2 और GPS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।