Poco F9 Series Launch Date: इस तारीख को होगा Poco का बड़ा धमाका, Poco F9 Pro और F9 Ultra में मिलेंगे फीचर्स ऐसे कि उड़ जाएंगे होश!

Poco F9 Series Launch Date: 1 सितंबर को Poco F9 Series ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाली है। इस सीरीज में Poco F9 Pro और F9 Ultra मॉडल शामिल होंगे। दोनों स्मार्टफोन में दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। यानी परफॉर्मेंस और चार्जिंग के मामले में ये फोन काफी खास होंगे।

Poco F9 Series Launch Date: इस तारीख को होगा Poco का बड़ा धमाका, Poco F9 Pro और F9 Ultra में मिलेंगे फीचर्स ऐसे कि उड़ जाएंगे होश!

(Poco F9 Series Launch Date/ Image Credit: Xiaomi)

Modified Date: August 25, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: August 25, 2026 2:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Poco F9 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट 1 सितंबर है।
  • सीरीज में F9 Pro और F9 Ultra मॉडल आएंगे।
  • दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप मिल सकती है।

Poco F9 Series Launch Date: पोको अपनी नई F9 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट (Poco F9 Series Launch Date) कन्फर्म कर दी है। Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को 1 सितंबर को ग्लोबल बाजार में पेश किया जाएगा। यह लॉन्च रात 8 बजे GMT पर होगा, जो भारतीय समय के अनुसार 1 सितंबर की रात 1:30 बजे है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी स्टैंडर्ड Poco F9 मॉडल को सीरीज का हिस्सा नहीं बनाएगी।

डिजाइन और ऑडियो में भी खासियत

लॉन्च से पहले सामने आए टीजर में Poco F9 Pro और F9 Ultra के डिजाइन की झलक (Poco F9 Series Launch Date) देखने को मिली है। फोन को सफेद और डार्क चेरी कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा रियर पैनल पर Sound by Bose की ब्रांडिंग भी नजर आई है। इससे माना जा रहा है कि पोको ने ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Bose के साथ पार्टनरशिप की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi K100 सीरीज के रीब्रांडेड मॉडल हो सकते हैं।

दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर

लीक्स की मानें तो Poco F9 Pro में 6.59 इंच का QHD+ प्लास्टिक OLED डिस्प्ले मिल सकता है जो 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, F9 Ultra में 6.85 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2608×1200 पिक्सल हो सकता है। दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इन्हें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च (Poco F9 Series Launch Date) किया जा सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिप मिलने का भी दावा किया गया है।

कैमरा और बैटरी में बड़ा अपग्रेड

फोटोग्राफी के लिए Poco F9 Pro में 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। F9 Ultra में 50MP मेन कैमरे के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 5x टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो F9 Pro में 6,330mAh, जबकि F9 Ultra में 8,050mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। दोनों मॉडल में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।