iQOO Z11 Launch Date: 3D Curved AMOLED स्क्रीन और MediaTek प्रोसेसर के साथ आ रहा नया 5G फोन, जानें कब होगा लॉन्च

iQOO Z11 Launch Date: भारत में 20 अगस्त 2026 को iQOO Z11 लॉन्च होने वाला है। फोन में 6.83 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। दमदार स्क्रीन और प्रोसेसर के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है।

iQOO Z11 Launch Date: 3D Curved AMOLED स्क्रीन और MediaTek प्रोसेसर के साथ आ रहा नया 5G फोन, जानें कब होगा लॉन्च

(iQOO Z11 Launch Date/ Image Credit: iQOO)

Modified Date: August 9, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: August 9, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा।
  • फोन में 6.83 इंच 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।
  • इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा।

नई दिल्ली: iQOO Z11 Launch Date in India: भारतीय बाजार में iQOO अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च (iQOO Z11 Launch Date) करने की तैयारी में है। कंपनी के मुताबिक यह फोन 20 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी फोन के फीचर्स को धीरे-धीरे सामने ला रही है। अब प्रोसेसर के बाद इसके डिस्प्ले और डिजाइन की जानकारी भी सामने आ गई है। कंपनी का दावा है कि फोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

iQOO Z11 में 6.83 इंच का 3D Curved AMOLED डिस्प्ले (iQOO Z11 Launch Date) दिया जाएगा। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.82 प्रतिशत बताया गया है। कंपनी की ओर से जारी तस्वीरों में फोन बेहद पतले बेजल्स और सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरे के साथ दिखाई देता है। डिस्प्ले दोनों किनारों से कर्व्ड है जिससे फोन का लुक काफी प्रीमियम नजर आता है। इसमें वन-पीस नैरो फ्रेम डिजाइन भी दिया गया है। जिससे स्क्रीन का व्यूइंग एरिया बड़ा दिखाई देता है।

MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर

फोन की सबसे खास खूबियों में इसका प्रोसेसर शामिल है। iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें यह 4nm प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि फोन AnTuTu पर करीब 12 लाख स्कोर हासिल कर सकता है। लीक जानकारी के मुताबिक, इसमें 12GB तक RAM और Android 16 मिल सकता है।

7.99mm पतला होगा फोन

डिजाइन के मामले में भी iQOO Z11 काफी आकर्षक नजर आता है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm बताई गई है। इसे अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश (iQOO Z11 Launch Date) किया जाएगा। Celestial Blue वेरिएंट का वजन 199 ग्राम बताया गया है। वहीं Aurora Green मॉडल में Monochrome Liquid Crystal Finish मिल सकता है। इसके अलावा फोन का White कलर वेरिएंट भी बाजार में आने की उम्मीद है। अब नजरें इसकी कीमत और बाकी फीचर्स के आधिकारिक खुलासे पर हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।