(Moto G77 Power Launched/ Image Credit: Flipkart)
नई दिल्ली: Moto G77 Power Launched: Motorola ने मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में अपना नया Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की G सीरीज का नया मॉडल है। जिसकी बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी। फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जिसकी कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। कंपनी की ओर से फोन पर 2,000 रुपये तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन पैनटोन इम्पेनेट्रेबल, फूशिया रेड, नॉटिकल ब्लू और लॉरेल ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Moto G77 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर यह फोन करीब 59 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है। इसमें 30W वायर्ड चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ARM Mali G57 MP2 GPU और 8GB तक रैम मिलती है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग बेहतर होती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है।
Motorola के इस फोन में 6.72 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 2K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
Moto G77 Power को धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। फोन में 128GB स्टोरेज दी गई है जिससे यूजर्स को पर्याप्त स्पेस मिलती है। इस कीमत में यह स्मार्टफोन बाजार में iQOO Z11x 5G, Samsung Galaxy A26 5G और OnePlus Nord CE6 Lite जैसे फोन्स को कड़ी टक्कर देगा।