Motorola Edge 70 Pro Plus: Flipkart की नई सेल में Motorola Edge 70 Pro Plus पर तगड़ा ऑफर! 5,250 रुपये तक का डिस्काउंट पाने के लिए बस करना होगा ये काम

Motorola Edge 70 Pro Plus: मोटोरोला का नया Motorola edge 70 pro plus अब बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 11 जून से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। ग्राहक फोन खरीदते समय चुनिंदा बैंक कार्ड ऑफर का उपयोग करके 5,250 रुपये तक एक्स्ट्रा छूट का फायदा उठा सकते हैं।

Motorola Edge 70 Pro Plus: Flipkart की नई सेल में Motorola Edge 70 Pro Plus पर तगड़ा ऑफर! 5,250 रुपये तक का डिस्काउंट पाने के लिए बस करना होगा ये काम

(Motorola edge 70 pro plus/ Image Credit: Motorola)

Modified Date: June 12, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: June 12, 2026 2:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Motorola Edge 70 Pro+ की सेल Flipkart पर शुरू हो गई है।
  • बैंक ऑफर्स के साथ ₹5,250 तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
  • फोन में 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Pro Plus: मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro Plus अब ग्राहकों के खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी बिक्री 11 जून से Flipkart पर शुरू हो चुकी है। कंपनी ने फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये रखी है। खरीदारी के दौरान ग्राहक विभिन्न बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर 5,250 रुपये तक की छूट मिल सकती है। जबकि ICICI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तथा फ्लिपकार्ट SBI कार्ड पर 2,400 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

दमदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

Motorola Edge 70 Pro Plus में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन HDR10+ और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर बनता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। फोन में 4nm MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ वैपर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।

कैमरा सेटअप और शानदार बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYT710 प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी उपलब्ध है।

इन स्मार्टफोन्स को देगा टक्कर

Motorola Edge 70 Pro Plus प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन बाजार में मौजूद Nothing Phone (4a) Pro, OPPO Reno14 5G और Google Pixel 10a जैसे स्मार्टफोन्स को चुनौती देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।