Motorola Razr Fold Launched: भारत में धमाकेदार एंट्री! Motorola Razr Fold आया तोड़फोड़ फीचर्स के साथ, कैमरा और बैटरी उड़ा देंगे होश, जानिए क्या है इसकी कीमत?

Ads

Motorola Razr Fold Launched: मोटोरोला ने 13 मई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Razr Fold को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है। जिससे पहले MWC 2026 में पेश किया गया था। इसमें 8.1 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले दिया गया है।

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 12:24 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 12:24 PM IST

(Motorola Razr Fold Launched/ Image Credit: Motorola)

HIGHLIGHTS
  • Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च
  • 8.1 इंच इनर और 6.6 इंच कवर डिस्प्ले
  • Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM

नई दिल्ली: Motorola Razr Fold Launched: मोटोरोला ने 13 मई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Razr Fold को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। जिसे पहले MWC 2026 में ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया था। यह फोन यह फोन फोल्डेबल डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है जो हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

डिस्प्ले और डिजाइन फीचर्स

इस फोन में 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.1 इंच का बड़ा इनर फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही स्क्रीन हाई रिफ्रेश रेट और बहुत तेज ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर मिलता है। इनर डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन और अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है जो इसे और मजबूत बनाता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Motorola Razr Fold में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है जो हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह फोन Android 16 पर आधारित My UX पर चलता है और कंपनी ने इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरा और बैटरी पावर

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। पावर के लिए 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत, ऑफर और उपलब्धता

भारत में Motorola Razr Fold की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है। इसका हाई-एंड वेरिएंट 1,59,999 रुपये में उपलब्ध है।, जबकि FIFA कलेक्शन एडिशन 1,69,999 रुपये में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। यह फोन Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

इन्हें भी पढ़ें:

Motorola Razr Fold भारत में कब लॉन्च हुआ?

यह फोन भारत में 13 मई को लॉन्च किया गया है।

Motorola Razr Fold की शुरुआती कीमत क्या है?

इसकी शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है।

इस फोन में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?

इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।

इसमें कितनी बैटरी मिलती है?

फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।