BDL Apprentice Recruitment 2026: सरकारी अप्रेंटिसशिप भर्ती की डेडलाइन अब बेहद करीब, जल्द करें अप्लाई वरना अगली भर्ती के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार
BDL Apprentice Recruitment 2026: भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) में अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
(BDL Apprentice Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- बीडीएल अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून है।
- कुल 33 पदों पर विभिन्न ट्रेड में भर्ती की जाएगी।
- आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
नई दिल्ली: BDL Apprentice Recruitment 2026: भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) में अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बेहद नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। उनके पास 1 जून तक का आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी बीडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, संस्थान की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि तय समय के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भर्ती युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त करने के लिए अच्छा अवसर है।
पदों का विवरण (Details of Posts)
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 33 अप्रेंटिसशिप पद भरे जाएंगे। इनमें अलग-अलग ट्रेड शामिल हैं। फिटर के 3 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 8 पद, मशीनिस्ट के 7 पद, मशीनिस्ट ग्राइंडर के 2 पद, मैकेनिकल डीजल के 1 पद, मैकेनिक आर एंड सी के 4 पद, टर्नर के 6 पद और वेल्डर के 2 पद निर्धारित किए गए हैं। यह अवसर विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पात्रता और आयु सीमा (Eligibility and Age Limit)
इस अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply?)
उम्मीदवार बीडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले वेबसाइट के होमपेज पर जाकर ‘एस्टैब्लिशमेंट सर्च’ विकल्प चुनना होगा। इसके बाद सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरनी होगी। आवेदन फॉर्म में 10वीं और आईटीआई सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Gas Cylinder Rate Today: क्या आज फिर बदल गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम? 14.2 किलो वाले LPG कितने में हो रहा बुक, नए रेट जानकर आप चौंक जाएंगे!
- PSG Champions League celebrations: पेरिस में चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले के बाद देर रात भड़की हिंसा, जीत का जश्न मना रहे लोगों ने की जमकर तोड़फोड़, गाड़ियों को किया आग के हवाले
- Teejan Bai Health Update Today: पद्मविभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी खबर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों को बंधाया ढांढस, तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में कराया गया था भर्ती

Facebook


