OnePlus 13s Discounts: प्रीमियम फोन पर बंपर ऑफर, ये ऑफर सच में है या सपना? Amazon सेल में OnePlus के इस 5G फोन ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Ads

OnePlus 13s Discounts: Amazon Great Summer Sale में OnePlus 13s स्मार्टफोन पर बड़ी छूट मिल रही है। इस ऑफर के बाद यह प्रीमियम 5G फोन करीब 46,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल में यह डील ग्राहकों के लिए आकर्षक और किफायती साबित हो रही है।

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 05:03 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 05:22 PM IST

(OnePlus 13s Discounts/ Image Credit: OnePlus)

HIGHLIGHTS
  • Amazon Great Summer Sale में भारी छूट
  • OnePlus 13s की कीमत ~₹46,999 तक गिरी
  • Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस

नई दिल्ली: OnePlus 13s Discounts: Amazon Great Summer Sale में इन दिनों कई स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रहे हैं। इसी सेल में OnePlus 13s भी बेहद आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास डील बन गया है जो कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा परफॉर्मेंस चाहते हैं। बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलाकर इसकी कीमत और भी कम हो जाता है।

डिस्काउंट और बैंक ऑफर से बड़ी बचत (Discounts and Bank Offers)

OnePlus 13s के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत 54,999 रुपये थी। Amazon सेल में यह फोन 49,999 रुपये में मिल रहा है यानी 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इस तरह कुल मिलाकर ग्राहकों को करीब 8,000 रुपये तक की बचत हो रही है। जिससे इसकी प्रभावी कीमत लगभग 46,999 रुपये हो जाती है।

डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस (Design and Powerful Performance)

OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट प्रीमियम स्मार्टफोन है। जिसमें 6.32-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिजाइन छोटा होने के बावजूद यह हाथ में प्रीमियम फील देता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो छोटे आकार में पावरफुल फोन चाहते हैं।

कैमरा और बैटरी फीचर्स (Camera and Battery Features)

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए इसमें 5,850mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है और हेवी यूजर्स के लिए भी बेहतर है।

AI फीचर्स (AI Features)

OnePlus 13s में OnePlus AI फीचर्स भी शामिल हैं जो कॉल रिकॉर्डिंग, समरी, ट्रांसलेशन और सर्च जैसे स्मार्ट टूल्स ऑफर करते हैं। यह फोन अब भी प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत विकल्प बना हुआ है। भले ही मार्केट में नई सीरीज के फोन आ चुके हों। अपनी कीमत और फीचर्स के मामले में यह Amazon सेल में एक वैल्यू फॉर मनी डील बन गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

OnePlus 13s पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

Amazon सेल में फोन पर फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिलाकर करीब 8,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

इसकी कीमत अब कितनी है?

ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत लगभग 46,999 रुपये पड़ रही है।

क्या बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं?

हाँ, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।

OnePlus 13s में कौन सा प्रोसेसर है?

इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।