(Samsung Galaxy S25 Ultra Discount/ Image Credit: Instagram)
नई दिल्ली: Galaxy S25 Ultra Discount: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर सेल का दौर शुरू हो चुका है और इसी के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप लंबे समय से कोई फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका हो सकता है। इस समय Amazon पर सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद इसकी कीमत एक लाख रुपये से नीचे पहुंच गई है।
Samsung ने Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। फिलहाल Amazon सेल में इस फोन पर सीधे 30,000 रुपये की कटौती की गई है। जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 99,999 रुपये रह गई है। इसके अलावा ग्राहकों को 2,000 रुपये का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का बैंक ऑफर और कैशबैक का फायदा भी दिया जा रहा है। सभी ऑफर्स जोड़ने के बाद इस प्रीमियम स्मार्टफोन को करीब 92,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की बड़ी QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। जिससे स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। फोन में Qualcomm का पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है। फोन का प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे और ज्यादा खास बनाते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S25 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। एक बार फुल चार्ज होने पर फोन लंबे समय तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।