NSE IPO Launch Date: देश का सबसे बड़ा IPO लॉन्च के बेहद करीब, NSE का 23,000 करोड़ इश्यू निवेशकों के लिए खोल सकता है कमाई के नए दरवाजे!

NSE IPO Launch Date: National Stock Exchange of India जल्द ही करीब ₹23 हजार करोड़ का बड़ा IPO ला सकता है। इसके लिए जून तक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा होने की उम्मीद है। मंजूरी मिलने पर NSE दिसंबर तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकता है और पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

NSE IPO Launch Date: देश का सबसे बड़ा IPO लॉन्च के बेहद करीब, NSE का 23,000 करोड़ इश्यू निवेशकों के लिए खोल सकता है कमाई के नए दरवाजे!

(NSE IPO Launch Date/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: May 10, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: May 10, 2026 2:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • NSE जल्द शेयर बाजार में लिस्ट हो सकता है।
  • IPO से ₹23 हजार करोड़ जुटाने की योजना है।
  • DRHP जून के आखिर तक दाखिल हो सकता है।

नई दिल्ली: NSE IPO Launch Date: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) अब खुद शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रहा है। निवेशक लंबे समय से इसके IPO का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब कंपनी ने अपनी प्रक्रिया तेज कर दी है। खबरों के मुताबिक, जून के अंत तक NSE अपना DRHP यानी ड्राफ्ट पेपर सेबी के पास जमा कर सकता है। मंजूरी मिलने के बाद इसके शेयर दिसंबर तक बाजार में ट्रेड होते नजर आ सकता है।

23 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, NSE इस IPO के जरिए अपनी लगभग 4 से 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकता है। इससे करीब 23 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर ऐसा होता है तो यह देश का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। अभी तक यह रिकॉर्ड Hyundai Motor India और Life Insurance Corporation of India (LIC) के नाम है। माना जा रहा है कि NSE का इश्यू इन पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ सकता है।

2016 से अटका हुआ था IPO

NSE पहली बार साल 2016 में IPO लाने की तैयारी में था। उस समय कंपनी ने लगभग 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। लेकिन को-लोकेशन विवाद के कारण मामला अटक गया। इसके बाद सेबी की आपत्तियों की वजह से IPO को मंजूरी नहीं मिल सकी। पिछले कई सालों से NSE लगातार मंजूरी पाने की कोशिश कर रहा था। अब यह संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही इस प्रक्रिया को अंतिम मंजूरी मिल सकती है।

SBI भी बेच सकता है हिस्सेदारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी संकेत दिए हैं कि वह NSE के IPO में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकता है। SBI और उसकी सहयोगी कंपनी SBI Caps की NSE में बड़ी हिस्सेदारी है। जिसकी वैल्यू हजारों करोड़ रुपये बताई जा रही है। ऐसे में इस IPO में बड़े निवेशकों के साथ रिटेल निवेशकों की भी अच्छी दिलचस्पी रहने की उम्मीद है। अब सभी की नजरें जून में आने वाले ड्राफ्ट पेपर और IPO की पूरी जानकारी पर टिक गई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।