(Samsung Galaxy S26/ Image Credit: Samsung)
Samsung Galaxy S27 Series: Galaxy S26 Ultra की आने वाली Samsung Galaxy S27 और Samsung Galaxy S27 Plus सीरीज को लेकर नए लीक सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस बार भी एक खास फीचर ‘Privacy Display’ शामिल कर सकती है। जो पहले Galaxy S26 Ultra में देखा गया था। यह फीचर यूजर्स की स्क्रीन को दूसरों की नजरों से बचाने के लिए बनाय गया है।
‘Privacy Display‘ फीचर का मुख्य उद्देश्य शोल्डर सर्फिंग को रोकना है यानी जब कोई व्यक्ति आपके कंधे के पीछे से आपकी स्क्रीन देख लेता है। इस फीचर के चालू होने पर स्क्रीन का व्यूइंग एंगल कम हो जाता है जिससे बाहर खड़े लोग डिस्प्ले को साफ नहीं देख पाते। इसमें हार्डवेयर तकनीक का इस्तेमाल होता है और यूजर इसे खास ऐप्स, OTP और नोटिफिकेशन के लिए ऑन कर सकता है।
The Elec की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung इस बार Privacy Display फीचर को केवल एक मॉडल तक सीमित नहीं रखेगी। Galaxy S27, Galaxy S27 Plus, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra सभी में यह फीचर दिया जा सकता है। हालांकि पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि यह सिर्फ Pro और Ultra मॉडल्स तक सीमित रहेगा।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Galaxy S27 Pro और S27 Ultra में नया फ्रंट कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है जो होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन में होगा। यह सीरीज 2027 में लॉन्च हो सकती है और इसमें यूजर प्राइवेसी और कैमरा क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जाएगा।