Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में VHP की एंट्री! केजरीवाल-प्रियंका समेत इन बड़े नेताओं से पूछताछ की उठी मांग

राम मंदिर चढ़ावा और दान में कथित गड़बड़ी के मामले में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने पुलिस को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल, प्रियंका गांधी, संजय सिंह और राम गोपाल यादव समेत विपक्षी नेताओं के बयान दर्ज करने और आरोपों के आधार की जांच करने की मांग की है।

Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में VHP की एंट्री! केजरीवाल-प्रियंका समेत इन बड़े नेताओं से पूछताछ की उठी मांग

Ram Mandir Donation Controversy / Image Source : X

Modified Date: July 5, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: July 5, 2026 1:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चढ़ावा विवाद में VHP की एंट्री।
  • केजरीवाल, प्रियंका गांधी, संजय सिंह और राम गोपाल यादव का नाम पत्र में शामिल।
  • मामले में आरोपों के सबूत और स्रोत की जांच की मांग।

अयोध्या : Ram Mandir Donation Controversy  अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी का मामला अब और गरमाता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने इस मामले में अयोध्या के डीएसपी आशुतोष तिवारी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाने वाले विपक्षी नेताओं अरविंद केजरीवाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय सिंह और राम गोपाल यादव के बयान दर्ज करने की मांग की है।

आरोपों का आधार और सोर्स पूछने का आरोप

वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वे इन बड़े नेताओं से उनके द्वारा लगाए जा रहे गंभीर आरोपों का आधार और सोर्स पूछें। Akhilesh Yadav KC Venugopal PM Modi Letter साथ ही, उनसे वे दस्तावेज भी मांगे जाएं जिनके दम पर वे करोड़ों रुपये की चोरी का दावा कर रहे हैं। गौरतलब है कि जहां पुलिस की जांच टीम ने अब तक इस मामले में कुछ लाख रुपयों की ही रिकवरी की है, वहीं विपक्ष इसे करोड़ों रुपये का घोटाला बता रहा है।

विपक्षी पार्टी ने लगाया आरोप

इस मुद्दे की शुरुआत समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने की थी, जिन्होंने भाजपा और मंदिर प्रबंधन को घेरते हुए कहा था कि इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पणजी में प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस ने भाजपा को अतीत में मंदिरों में हुई लूटपाट की याद दिलाते हुए असली दोषियों को पकड़ने की वकालत की है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.