TECNO POP X 5G Launched: बिना सिग्नल कॉल-मैसेज… अब नेटवर्क गया तो भी बात बंद नहीं! TECNO का नया 5G फोन लॉन्च, कीमत इतनी कम कि हर कोई हैरान!

Ads

TECNO POP X 5G Launched: टेक्नो ने भारत में POP X 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 6500mAH बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 6.78 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें विशेष फीचर FreeLink Communication है। जिसमें बिना नेटवर्क करीब 1.5 किमी तक कॉल और मैजेस किए जा सकते हैं, जो इसे अलग बनाता है।

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 02:17 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 02:19 PM IST

(TECNO POP X 5G Launched/ Image Credit: TECNO)

HIGHLIGHTS
  • TECNO POP X 5G भारत में लॉन्च
  • 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
  • बिना नेटवर्क 1.5 किमी तक कॉल-मैसेज फीचर

नई दिल्ली: TECNO POP X 5G Launched in India: TECNO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन TECNO POP X 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन लंबी बैटरी, मजबूत डिजाइन और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे यूजर्स लंबे समय तक बिना रुकावट के फोन इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस (Display and Performance)

इस फोन में 6.78 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस 560 निट्स तक जाती है, जिससे स्क्रीन साफ दिखाई देती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। साथ में Mali-G57 GPU मिलता है। जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है।

स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर्स (Storage and Connectivity Features)

फोन में 4GB और 6GB RAM के विकल्प दिए गए हैं साथ ही 128GB स्टोरेज मिलता है। माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4×4 MIMO और 5G कैरियर एग्रीगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जिससे इंटरनेट स्पीड को स्थिर और तेज बनाए रखने में मदद मिलता है।

क्या है FreeLink फीचर? (FreeLink Feature)

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका ‘FreeLink Communication’ फीचर है। इसके जरिए बिना नेटवर्क के भी करीब 1.5 किलोमीटर तक कॉल, मैसेज और फाइल शेयर किए जा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग भी मिलती है। जिससे यह फोन सुरक्षित और टिकाऊ बनता है।

कीमत और उपलब्धता (Price and Availability)

TECNO POP X 5G की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये रखी गई है। इस फोन की पहली सेल 24 अप्रैल से Amazon पर शुरू होगी। जहां से ग्राहक इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

TECNO POP X 5G की सबसे खास फीचर क्या है?

इसका “FreeLink Communication” फीचर, जिससे बिना नेटवर्क 1.5 किमी तक कॉल और मैसेज कर सकते हैं।

इस फोन में बैटरी कितनी है?

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है।

प्रोसेसर कौन सा दिया गया है?

इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है, जो अच्छी परफॉर्मेंस देता है।

इसकी कीमत कितनी है?

फोन की शुरुआती कीमत ₹15,999 है, जबकि 6GB वेरिएंट ₹17,999 में आता है।