Tecno Pova 8 Pro Launch Date: सामने स्क्रीन तो हर फोन में है, लेकिन पीछे भी स्क्रीन! ये अनोखा डिस्प्ले वाला नया 5G फोन आते ही मचा रहा तहलका
Tecno Pova 8 Pro Launch Date: टेक्नो भारत में 18 अगस्त को नया Tecno Pova 8 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और …

(Tecno Pova 8 Pro Launch Date/ Image Credit: Tecno)
- 18 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा।
- पीछे मिलेगा खास Alive Matrix Display।
- 6,500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।
नई दिल्ली: Tecno Pova 8 Pro Launch Date: टेक्नो भारत में अपने POVA सीरीज का नया स्मार्टफोन Tecno Pova 8 Pro 5G लॉन्च करने (Tecno Pova 8 Pro Launch Date) की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को 18 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश करेगी। जून में लॉन्च हुए POVA 8 के बाद यह सीरीज का नया प्रीमियम मॉडल होगा। फोन में दमदार फीचर्स के साथ एक खास डिजाइन देखने को मिलेगा। इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका रियर डिस्प्ले है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाता है।
पीछे मिलेगा Alive Matrix Display
Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर Alive Matrix Display दिया जा सकता है। यह फोन के पीछे एक एक्टिव विजुअल पैनल की तरह काम करेगा। इसमें यूजर्स को अलग-अलग लाइटिंग पैटर्न और डायनेमिक नोटिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि फोन टेबल पर उल्टा रखा होने पर भी पीछे की स्क्रीन से नोटिफिकेशन और दूसरे विजुअल संकेत देखे जा सकेंगे। यह फीचर फोन (Tecno Pova 8 Pro Launch Date) के डिजाइन को काफी अलग और आकर्षक बना सकता है।
144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
फोन में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। स्क्रीन 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट कर सकती है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत तक हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट मिलने की संभावना है। साथ में Arm Mali-G615 MC2 GPU और ऑक्टा-कोर CPU दिया जा सकता है। फोन को 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है।
50MP OIS कैमरा और 6,500mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा (Tecno Pova 8 Pro Launch Date) दिया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Food Divorce in Relationship: पति-पत्नी के बीच अब खाने का भी 'डिवोर्स'! आखिर क्या है 'फूड डिवोर्स' और क्यों बढ़ रहा इसका चलन?
- UGC-NET 2026 Answer Key: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म, UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक
- Bilaspur Romance Viral Video: इश्क में भूला हादसे का दर्द! एक्सीडेंट के बाद भी कार में रोमांस करता रहा कपल, देखें छत्तीसगढ़ का ये वायरल वीडियो
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Tecno Pova 8 Pro 5G को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Tecno Pova 8 Pro Launch Date: Every phone has a screen on the front, but this one has a screen on the back too! This new 5G phone with a unique display is creating a buzz right upon its arrival.
इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm