(Tecno Pova Curve 2 5G Launched/ Image Credit: instagram)
नई दिल्ली: Tecno Pova Curve 2 5G Launched टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के पुराने मॉडल Pova Curve 5G का अपग्रेड वर्जन है। इस बार कंपनी ने खासतौर पर बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस पर फोकस किया है। 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहद खास है जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्जिंग से परेशान रहते हैं।
कीमत की बात करें तो इस फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 20 फरवरी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है। फोन स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल जैसे आकर्षक रंगों में आएगा।
Tecno Pova Curve 2 5G में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है। कर्व्ड डिजाइन के कारण फोन देखने में प्रीमियम लगता है और हाथ में पकड़ने पर भी शानदार अनुभव देता है।
बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल रैम फीचर के जरिए रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए Arm G610 MC2 GPU का सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग अनुभव बेहतर होता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की दमदार बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी बॉक्स में 45 वॉट का चार्जर भी दे रही है। बड़ी बैटरी की वजह से यह फोन लंबा बैकअप देने में सक्षम है। बाजार में इसका मुकाबला Realme P4 Power 5G और MOTOROLA Edge 60 Pro जैसे मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से होगा। कुल मिलाकर यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जो बड़ी बैटरी और पावरफुल फीचर्स की चाहते हैं।