Vivo S2 Launch Date: 7 साल बाद Vivo के इस सुपरहिट सीरीज की वापसी! 7000mAh बैटरी और 32MP कैमरा वाला ये धांसू फोन उड़ाएगा iPhone के होश!

Ads

Vivo S2 Launch Date: Vivo भारतीय बाजार में अपना नया Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। करीब 7 साल बाद कंपनी S सीरीज की वापसी कर रही है। इससे पहले 2016 में Vivo S1 पेश किया गया था। कंपनी ने नए फोन को टीज कर दिया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं।

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 01:59 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 01:59 PM IST

(Vivo S2 Launch Date/ Image Credit: Vivo)

HIGHLIGHTS
  • 7 साल बाद भारत में लौट रही है Vivo S सीरीज।
  • फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद।
  • 50MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

नई दिल्ली: Vivo S2 Launch Date: Vivo भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S2 लॉन्च (Vivo S2 Launch Date) करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका टीजर जारी कर ‘Coming Soon‘ लिखा है। जिससे साफ है कि फोन जल्द दस्तक देने वाला है। खास बात यह है कि Vivo करीब सात साल बाद अपनी S सीरीज की वापसी कर रहा है। इससे पहले कंपनी न 2016 में Vivo S1 लॉन्च किया था। टीजर में फोन के बैक पैनल की झलक भी दिखाई गई है। जिसमें डुअल रियर कैमरा और LED फ्लैश दिखाई दे रहा है।

लॉन्च डेट और स्टोरेज वेरिएंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo S2 को 6 अगस्त को लॉन्च (Vivo S2 Launch Date) किया जा सकता है, जबकि इसकी पहली सेल 11 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। पहला मॉडल 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और दूसरा 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज में उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा फोन को रीगल ब्रॉन्ज, सैफायर ब्लू और सिल्क व्हाइट जैसे आकर्षक रंगों में पेश किया जा सकता है।

कैमरा और बैटरी हो सकते हैं खास

लीक जानकारी के मुताबिक, Vivo S2 में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव मिलेगा। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए आकर्षक हो सकता है जो बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं।

जल्द सामने आएंगी पूरी डिटेल्स

Vivo ने अभी केवल टीजर जारी किया है और फोन के सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, लीक पोस्टर और रिपोर्ट्स में इसके कई संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। उम्मीद है कि लॉन्च (Vivo S2 Launch Date) से पहले कंपनी अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर डिस्प्ले, प्रोसेसर, चार्जिंग स्पीड और अन्य फीचर्स का भी खुलासा करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Vivo S2 भारत में कब लॉन्च हो सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo S2 को 6 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है।

Vivo S2 में कितने स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं?

यह स्मार्टफोन 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Vivo S2 में कौन-सा कैमरा सेटअप मिलेगा?

लीक जानकारी के अनुसार, फोन में 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा।

Vivo S2 की सबसे बड़ी खासियत क्या होगी?

इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे बैकअप के लिए खास मानी जा रही है।