Vivo X500 Ultra: Vivo के इस नए 5G फोन की चर्चा हर तरफ! 3-3 कैमरे 200MP के, साथ में 100MP सेल्फी कैमरा भी, फीचर्स ऐसे कि DSLR भी फीके लगे
Vivo X500 Ultra: Vivo जल्द ही अपना नया X500 Ultra स्मार्टफोन पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस एडवांस कैमरा तकनीक और शानदार फोटोग्राफी फीचर्स के साथ आ सकता है। कंपनी इसे प्रीमियम सेगमेंट में उतार सकती है।
(Vivo X500 Ultra/ Image Credit: Screengrab)
- तीन 200MP रियर कैमरों की चर्चा तेज।
- लगभग 100MP सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना।
- 2K LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है।
नई दिल्ली: Vivo X500 Ultra: Vivo ने हाल ही में अपनी X सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी के अगले फ्लैगशिप डिवाइस Vivo X500 Ultra को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन खास तौर पर कैमरा लवर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। लीक्स में दावा किया गया है कि फोन में की बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
200MP के तीन कैमरे हो सकते हैं
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X500 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और सबसे खास बात यह है कि तीनों कैमरे 200 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। प्राइमरी कैमरे में बड़ा सेंसर और LOFIC तकनीक मिलने की संभावना है जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें ली जा सकेंगी। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर के साथ आ सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह फोन मोबाइल फोटोग्राफी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है।
सेल्फी कैमरा और डिस्प्ले भी शानदार
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फोन के फ्रंट में लगभग 100MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2K LTPO OLED फ्लैट स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन बेहतर कलर, स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकती है। खास बात यह है कि इस बार फोन में कर्व्ड डिस्प्ले की जगह फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Vivo X500 Ultra में नई पीढ़ी का दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर तेज परफॉर्मेंस, बेहतर गेमिंग और एआई फीचर्स को सपोर्ट करेगा। हालांकि फोन की लॉन्च डेट और सभी स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। लेकिन सामने आई लीक्स ने टेक प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection: वरूण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ दिया झंडा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने रचा इतिहास, जानें आखिर कितना कमाया इसने?
- Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड में कानून का राज और होगा मजबूत, डिजिटल सुनवाई से बदलेगी न्याय व्यवस्था की तस्वीर, जूडिशियम 2.0 में सीएम धामी का बड़ा ऐलान
- Dhirendra Shastri Katha Video Viral: धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान भक्त ने महिला को जमकर पीटा, शरीर पर देवी आने का दावा कर कर रही थी ऐसी हरकतें, वीडियो वायरल

Facebook


