Vivo Y600 Pro: बड़ा धमाका करने आ रहा है Vivo Y600 Pro! लॉन्च से पहले ही चर्चा में 10,000mAh बैटरी और फीचर्स ऐसे कि सबकी नजरें इसी पर टिक जाएंगी

Vivo Y600 Pro: Vivo ने पिछले साल नवंबर में Y500 Pro को चीन में लॉन्च किया था। अब कंपनी इसका नया और अपग्रेडेड वर्जन पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह फोन ज्यादा बैटरी बैकअप और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आ सकता है।

Vivo Y600 Pro: बड़ा धमाका करने आ रहा है Vivo Y600 Pro! लॉन्च से पहले ही चर्चा में 10,000mAh बैटरी और फीचर्स ऐसे कि सबकी नजरें इसी पर टिक जाएंगी

(Vivo Y600 Pro/ Image Credit: Vivo/Weibo)

Modified Date: April 17, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: April 17, 2026 6:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  • Vivo Y500 Pro का अपग्रेड मॉडल
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप (50MP प्राइमरी)

Vivo Y600 Pro: Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro को लेकर आधिकारिक संकेत दिए हैं। यह फोन Vivo Y500 Pro का अपग्रेडेड मॉडल होगा, जिसे पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बताया कि नए मॉडल में बैटरी, डिजाइन और कलर ऑप्शन में बदलाव देशने को मिलेंगे। यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा।

10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी खास आकर्षण

Vivo Y600 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी होगी। यह बैटरी पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़ी मानी जा रही है। कंपनी का फोकस ज्यादा बैटरी बैकअप और लंबी यूजिंग टाइम देने पर है। जिससे यह फोन भारी यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।

नया डिजाइन और कैमरा सेटअप

फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ राउंड कैमरा आइलैंड दिया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। यह कैमरा पिछले मॉडल के 200MP कैमरे से कम क्षमता वाला है। लेकिन बेहतर लेंस क्वालिटी के साथ आने की उम्मीद है। इसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है।

कलर और बिल्ड क्वालिटी की झलक

Vivo ने इस फोन को पर्पल कलर वेरिएंट में दिखाया है। जिसमें कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर गोल्डन रिंग दी गई है। फोन का बैक पैनल फ्लैट होगा और इसका फ्रेम भी फ्लैट डिजाइन में होगा। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए जाएंगे। जबकि बाईं ओर कोई बटन नहीं होगा।

Y500 Pro की झलक

Vivo Y500 Pro में 6.67-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलता है। इसमें 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी दी गई थी। नया Y600 Pro इसी सीरीज का अपग्रेड है, जिसमें ज्यादा बैटरी और नया डिजाइन मिलेगा। लेकिन कैमरा कॉन्फिगरेशन में बदलाव किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।