Gas Cylinder Booking: अब घर बैठे मिलेगा गैस सिलेंडर! बस एक मैसेज और डिलीवरी पक्की, जानिए क्या है सरकार का ये नया नियम?

Gas Cylinder Booking: Indane, Bharat Gas और HP Gas के LPG सिलेंडर अब और आसानी से बुक किए जा सकते हैं। उपभोक्ता WhatsApp, SMS या कॉल के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। इससे बुकिंग प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक हो गई है।

Gas Cylinder Booking: अब घर बैठे मिलेगा गैस सिलेंडर! बस एक मैसेज और डिलीवरी पक्की, जानिए क्या है सरकार का ये नया नियम?

(Gas Cylinder Booking/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: April 17, 2026 / 06:27 pm IST
Published Date: April 17, 2026 5:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • WhatsApp से LPG बुकिंग अब बेहद आसान
  • कॉल, SMS और मिस्ड कॉल से भी सुविधा उपलब्ध
  • तेज और तुरंत कन्फर्मेशन वाली बुकिंग प्रक्रिया

नई दिल्ली: Gas Cylinder Booking: अब LPG सिलेंडर बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। Indane Gas, Bharat Gas और HP Gas के ग्राहक अब अपने सिलेंडर की रिफिल कई तरीकों से बुक कर सकते हैं। इसके लिए WhatsApp, SMS, कॉल, IVRS, मोबाइल ऐप और वेबसाइट जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। यानी अब किसी एक तरीके पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है और ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी माध्यम चुन सकते हैं।

अलग-अलग कंपनियों के बुकिंग नंबर

हर गैस कंपनी ने ग्राहकों के लिए अलग-अलग बुकिंग सिस्टम जारी किए हैं ताकि प्रक्रिया तेज और सरल हो सके।

  • Indane Gas के लिए ग्राहक 7718955555 पर कॉल या SMS कर सकते हैं, WhatsApp नंबर 7588888824 है और मिस्ड कॉल 8454955555 पर दी जा सकती है।
  • Bharat Gas के लिए IVRS नंबर 7715012345 और 7718012345 हैं, जबकि WhatsApp सेवा 1800224344 पर उपलब्ध है।
  • HP Gas के ग्राहक 7718955555 पर कॉल, 9222201122 पर WhatsApp और 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग कर सकते हैं।

WhatsApp से बुकिंग कैसे करें?

WhatsApp के जरिए LPG बुकिंग करना बहुत आसान है। सबसे पहले अपने गैस प्रोवाइडर का नंबर फोन में सेव करें। फिर WhatsApp पर उस नंबर के साथ चैट शुरू करें और ‘REFILL’ लिखकर भेज दें। इसके बाद सिस्टम आपको आगे के निर्देश देगा, जैसे कस्टमर आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की पुष्टि। सभी जानकारी सही होने पर आपकी बुकिंग दर्ज हो जाती है और कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाता है।

समय की बचत और प्रक्रिया आसान

नई व्यवस्था से ग्राहकों का काफी समय बचता है। पहले जहां IVRS कॉल पर इंतजार करना पड़ता था या डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करना मुश्किल होता था। अब सिर्फ एक मैसेज या कॉल से काम हो जाता है। बुकिंग तुरंत सिस्टम में दर्ज हो जाती है और ग्राहक को फौरन कन्फर्मेशन मिल जाता है। यह पूरी प्रक्रिया तेज और सरल हो गई है।

नए नियम और सुरक्षा अपडेट

सरकार ने बुकिंग नियमों में भी बदलाव किया है। अब दो LPG बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर रखना जरूरी है, इससे पहले यह 21 दिन था। इसके पहले की बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही डिलीवरी के समय सुरक्षा बढ़ाने के लिए Delivery Authentication Code सिस्टम लागू किया गया है। सिलेंडर डिलीवरी के समय ग्राहक के मोबाइल पर एक कोड आता है, जिसे डिलीवरी एजेंट को देना जरूरी होता है। इसके अलावा eKYC अपडेट रखना भी जरूरी है वरना बुकिंग और सब्सिडी में दिक्कत आ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।