Cannes Rajasthani Poshak Look : रेड कार्पेट पर सिर पर पल्लू लेकर पहुंची यह भारतीय हसीना! पहनावे में छिपा था ऐसा खास संदेश, हर कोई देखता रह गया रॉयल लुक

Cannes Film Festival में इस बार जयपुर की रुचि गुर्जर ने अपने पारंपरिक राजस्थानी लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। घूंघट में रेड कार्पेट पर एंट्री करते हुए उन्होंने अपनी संस्कृति और समाज में चल रही घूंघट प्रथा पर एक प्रतीकात्मक संदेश दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Cannes Rajasthani Poshak Look : रेड कार्पेट पर सिर पर पल्लू लेकर पहुंची यह भारतीय हसीना! पहनावे में छिपा था ऐसा खास संदेश, हर कोई देखता रह गया रॉयल लुक

Cannes Rajasthani Poshak Look / Image Source : X

Modified Date: May 20, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: May 20, 2026 1:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कान्स फिल्म फेस्टिवल में रुचि गुर्जर का देसी राजस्थानी लुक वायरल
  • घूंघट पहनकर समाज में संदेश देने की कोशिश
  • सोशल मीडिया पर उनकी एंट्री की जमकर चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क :Cannes Rajasthani Poshak Look  फ्रांस में चल रहे मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में हर साल सितारों का अनोखा फैशन देखने को मिलता है। पिछले साल देश के प्रधानमंत्री की तस्वीर वाला हार पहनकर रेड कार्पेट पर सुर्खियां बटोरने वाली जयपुर की लड़की एक बार फिर इस बड़े इंटरनेशनल फेस्टिवल में पहुंच गई है। इस बार रुचि गुर्जर ने सिर पर पल्लू लेकर राजस्थानी पोशाक में एंट्री ली, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। उनका यह रॉयल देसी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Ruchi Gurjar Cannes 2026 घूंघट के जरिए किया अनोखा विरोध

पिछले साल रुचि ने प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाला खास हार पहनकर उन्हें सम्मान दिया था। वहीं, इस साल उन्होंने राजस्थानी पोशाक पहनकर समाज में चल रही घूंघट प्रथा का विरोध किया। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए रुचि ने लिखा, “मेरा घूंघट चुप्पी नहीं, विरोध है।” उनके इस संदेश ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है और लोग उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं।

कैसी थी रुचि की रॉयल पोशाक?

रेड कार्पेट पर रुचि ने रानी पिंक रंग की भारी कढ़ाई वाली पारंपरिक राजस्थानी पोशाक पहनी थी। इस पोशाक में गुलाबी और सुनहरे रंग का बहुत ही खूबसूरत कॉम्बिनेशन था, जो उन्हें किसी राजपूताना दुल्हन जैसा लुक दे रहा था।उनके घाघरे पर सोने के धागों और जरी से बहुत बारीक काम किया गया था। घाघरे के बॉर्डर पर चौड़ी सुनहरी पट्टी लगी थी, जो इसे और भी शाही बना रही थी।लुक की सबसे खास बात उनकी ओढ़नी थी, जिसे उन्होंने पारंपरिक तरीके से सिर पर पल्लू लेकर ओढ़ा था। इस नेट की ओढ़नी पर छोटे-छोटे सितारे चमक रहे थे।

Cannes Film Festival Indian traditional look पोशाक में छिपा खास एलिमेंट

पिछले साल की तरह इस बार भी रुचि के लुक में एक खास चीज दिखी। उन्होंने अपनी ओढ़नी के बॉर्डर और हाथ के गहनोंमें कमल के फूलों को डिजाइन करवाया था, जो सबका ध्यान खींच रहा था।विदेशी धरती पर जहां ज्यादातर सितारे वेस्टर्न और आधुनिक कपड़े पहनना पसंद करते हैं, वहीं रुचि गुर्जर ने अपनी राजस्थानी संस्कृति को बड़े गर्व के साथ दुनिया के सामने पेश किया। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.