एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आये दिन कुछ न कुछ घटना हो रही है बीते दिन वे अपने पापा की बर्थ एनिवर्सरी पर चैरिटी इवेंट में गईं थी. वहां हो रहे शोर-गुल से परेशान ऐश्वर्या ने बार-बार मीडिया से चुप रहने को कहा लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था. आखिरकार मीडिया के इस तरह के बर्ताव के चलते ऐश्वर्या की आंखों में आंसू आ गए थे. इस घटना के बाद बच्चन परिवार ने तय किया है कि वो आराध्या को कैमरों से दूर रखेंगे।
Thank you #AishwaryaRaiBachchan for celebrating a Day of Smiles with us, and for donating 100 new smiles to children with clefts! @SmileTrainIndia https://t.co/ki4v9k8L1C pic.twitter.com/ejyX1pmRqZ
— Smile Train (@Smiletrain) November 21, 2017
खबरों की मानें तो ऐश्वर्या ने आराध्या को पैपराजी को हैंडल करने का तरीका सिखाया है. छोटी उम्र में ही वो जानती है कि वो ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती है, जो पब्ल्कि फिगर है। उसे पता है कि वो जहां भी जाएगी उसकी तस्वीरें खींची जाएंगी।हालांकि अब ऐसा नहीं होने वाला। चैरिटी इवेंट में हुए घटना के बाद बच्चन परिवार को लगता है कि छोटी सी उम्र में आराध्या के लिए यह सब ज्यादा है। इसलिए अब वो आराध्या को कैमरा से दूर रखेंगे। सोमवार को अपने पिता कृष्णाराज राय की बर्थ एनीवर्सरी पर ऐश्वर्या ने 100 बच्चों की सर्जरी के लिए प्रायोजित करने का कदम उठाया। एक एनजीओ द्वारा आयोजित इस इवेंट में ऐश्वर्या अस्पताल में बच्चों से मिलने अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं.
#AishwaryaRaiBachchan with mom n daughter #AaradhyaBachchan at ngo #smiletrainfoundation on the birthday of her late dad pic.twitter.com/II1RLbUADa
— POP Diaries (@Popdiarieslive) November 20, 2017
बता दें कि ऐश्वर्या के साथ मीडिया का इस तरह पेश आना कोई पहली घटना नहीं है। पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा की पार्टी में फोटोग्राफर्स ने ऐश्वर्या की गलत एंगल से तस्वीर क्लिक करने की कोशिश की थी.