अजय देवगन ने खेला बड़ा दांव, रॉकी और रानी को टक्कर देने उतरें ‘मैदान’ में
अजय देवगन ने खेला बड़ा दांव, रॉकी और रानी को टक्कर देने उतरें 'मैदान' में : Ajay Devgan played a big bet, enter 'Maidan' to compete with Rocky and Rani
मुंबई। अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में है। 6 महीने के अंदर उनकी तीन से चार फिल्मे रिलीज हो सकती है। जिसमें सबसे पहले नाम थैंक गॉड का आता है। जिसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म दीपावली के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्में में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देने वाले है। वहीं उनकी दूसरी फिल्म का नाम दृश्यम 2 है। जो उनकी सुपरहिट फिल्म दृश्यम का सेकंड पार्ट है। दृश्मय 2 में उनके आपोजिट श्रिया शरण दिखाई देंगी।
वहीं फिल्म में तबू और अक्षय खन्ना दिखाई देने वाले है। फिल्म को 18 नवंबर को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की कहानी मलयाली फिल्म दृश्यम 2 से पूरी तरह उठाई गई है। बस इसमे मोहन लाल की जगह अजय देवगन दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।
यह भी पढ़े : सगे भाई ने बीच बाजार बहन के साथ किया ये घिनौना काम, सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह
इन दोनों फिल्मों के अलावा अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ साल 2023 के दूसरे महीने यानि फरवरी में रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म काफी लंबे समय से लटकी हुई है। ये सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित फिल्म होने वाली है। मैदान 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस दिन रणवीर और आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी रिलीज हो सकती है।
AJAY DEVGN: ‘MAIDAAN’ LOCKS 17 FEB 2023… #Maidaan – starring #AjayDevgn – gets a new release date: 17 Feb 2023… Costars #Priyamani, #GajrajRao and #RudranilGhosh… Directed by #AmitRavindernathSharma… Will release in #Hindi, #Tamil, #Telugu and #Malayalam. pic.twitter.com/9aa0axXIh1
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 1, 2022

Facebook


