बॉलीवुड शहंशाह आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान करने में बिजी हैं…इसके अलावा भी बिगबी लगातार फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं…लेकिन अब उन्हें लेकर एक नई खबर सामने आ रही हैं कहा जा रहा कि अमिताभ बच्चन सलमान खान की मोस्ट अवटेड फिल्म रेस-3 में नजर आएंगे। खबरों में कहा जा रहा था कि सलमान खान, जैकलीन के बाद अमिताभ बच्चन को भी रेस-3 में अहम रोल के लिए एप्रौच किया गया है…लेकिन हम आपको बतादें कि ये खबर झूठ है…. अमिताभ बच्चन रेस-3 का हिस्सा नहीं हैं…यानि बिगबी के रेस-3 साइन करने की खबरें झूठी हैं।
सोर्सेस की मानें तो इस खबर को खुद फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तोरानी ने अपने इंटरव्यू में कंफॉर्म किया है उनका कहना है कि मीडिया में अमिताभ बच्चन के रेस-3 साइन करने की जो खबरें आ रही हैं उसमें रत्ती भर भी सच्चाई नही हैं…फिलहाल फिल्म के लिए बच्चन साहब को अप्रोच नहीं किया गया…सिर्फ सलमान खान फिल्म में फाइनल हैं….हालांकि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की जल्द ही ऑफिशल अनाउंसमेंट की जाएगी।
वैसे सलमान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हमेशा से ही शानदार रही है इन दोनों सुपरस्टार को सिल्वर स्क्रीन पर देखना फैन्स के लिए ट्रीक से कम नहीं होता… वहीं खबर हैकि रेस-3 की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने वाली हैं….रेस-3 को रेमो डिजूसा डायरेक्ट कर रहे हैं…और रेस-3 के लिए ही सलमान ने रेमो की डांस बेस्ड फिल्म ठंडे बस्ते में डाल दी है…सोर्सेस की मानें तो जिसके पीछे की एक वजह ऐशर्या राय बच्चन की अपकमिंग फिल्म फन्ने खान को बताया जा रहा…सोर्सेस का कहना है कि अनिल कपूर और ऐश की फिल्म फन्ने खान की स्टोरी लाइन रेमो और सलमान की डांस बेस्ड फिल्म से काफी मिलती जुलती है इसलिए सलमान खान ने ऐश की फिल्म के लिए रेमो की फिल्म को ठंडे बत्ते में डाल दिया है और पहले रेस-3 को करने में तेजी दिखाई है….जिसमें हीरोईन के तौर पर पहले कटरीना को कास्ट किया जाना था… लेकिन सलमान ने जैकलीन का नाम फाइनल किया.. वहीं बिग बी के नाम की चर्चा थी जिसे प्रोड्यूसर ने अफवाह करार दिया है।