Anupama Sexy Video Viral: ‘अनुपमा’ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, फैमिली ड्रामा के बीच सेक्सी वीडियो देखकर भड़के फैन्स
Anupama Sexy Video Viral: 'अनुपमा' का अपत्तिजनक वीडियो वायरल, फैमिली ड्रामा के बीच सेक्सी वीडियो देखकर भड़के फैन्स
Anupama Sexy Video Viral: 'अनुपमा' का अपत्तिजनक वीडियो वायरल / Image Source: IBC24 Customized
- वायरल वीडियो में प्रेम और माही का रोमांटिक सीन
- दर्शकों ने शो के मेकर्स को आड़े हाथों लिया
- अनुपमा के पहले के धोखाधड़ी वाले ट्रैक की याद दिलाई
मुंबई: Anupama Sexy Video Viral टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ हाई टीआरपी शो में से एक है। ‘अनुपमा’ को लेकर दर्शकों की दिवानगी ऐसी है कि एक भी एपिसोड मिस नहीं करना चाहते हैं। इस शो में फैमिली ड्रामा के साथ-साथ मनोरंजन भी जमकर होता है। लेकिन इस बीच पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैन्स ने नाराजगी भी जताई है।
Anupama Sexy Video Viral वायरल वीडियो में शिवम खजूरिया (प्रेम) और स्पृहा चटर्जी (माही) का एक रोमांटिक सीन दिखाया गया है। सीन में प्रेम अपने कमरे में एंट्री करता है, जहां वह गलती से माही को राही समझ लेता है। इसके बाद प्रेम माही को पीछे से पकड़ लेता है, और माही चालाकी से अपना चेहरा छुपा लेती है। फिर प्रेम माही को बेड पर गिरा देता है और जब वह माही के चेहरे से पर्दा हटाने की कोशिश करता है, तभी वहां अनुपमा आ जाती है।
अनुपमा यह देखकर चौंक जाती है और उसे अपने पूर्व पति वनराज और काव्या के धोखे की याद आ जाती है। वह रोते हुए माही का नाम पुकारती है, जिसे प्रेम सुनकर हैरान रह जाता है।इस सीन के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मेकर्स को आड़े हाथों लिया।
एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप वही ट्रैक दोबारा ला रहे हैं? अगर माता-पिता गलतियां करते हैं तो क्या बच्चे भी वही दोहराएंगे?’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘बिल्कुल घिनौना!’, एक और यूजर ने गुस्से में लिखा, ‘अश्लीलता फैलाने की कोशिश की जा रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेशर्म! शादी को हाईप नहीं मिला, तो अब हल्दी प्रोमो के बजाय इस तरह का ट्रैक दिखा रहे हैं। बहुत निराशाजनक!’
W*fff !! I am just speechless rn !!#Anupamaa pic.twitter.com/it1SyyJday
— Naina A. (@AnaamRishta) February 27, 2025

Facebook


