Anupama Sexy Video Viral: ‘अनुपमा’ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, फैमिली ड्रामा के बीच सेक्सी वीडियो देखकर भड़के फैन्स

Ads

Anupama Sexy Video Viral: 'अनुपमा' का अपत्तिजनक वीडियो वायरल, फैमिली ड्रामा के बीच सेक्सी वीडियो देखकर भड़के फैन्स

  •  
  • Publish Date - March 4, 2025 / 03:46 PM IST,
    Updated On - March 4, 2025 / 03:49 PM IST

Anupama Sexy Video Viral: 'अनुपमा' का अपत्तिजनक वीडियो वायरल / Image Source: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • वायरल वीडियो में प्रेम और माही का रोमांटिक सीन
  • दर्शकों ने शो के मेकर्स को आड़े हाथों लिया
  • अनुपमा के पहले के धोखाधड़ी वाले ट्रैक की याद दिलाई

मुंबई: Anupama Sexy Video Viral टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ हाई टीआरपी शो में से एक है। ‘अनुपमा’ को लेकर दर्शकों की दिवानगी ऐसी है कि एक भी एपिसोड मिस नहीं करना चाहते हैं। इस शो में फैमिली ड्रामा के साथ-साथ मनोरंजन भी जमकर होता है। लेकिन इस बीच पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैन्स ने नाराजगी भी जताई है।

Read More: Vishnu Ka Sushasan: साय सरकार ने ली स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की सुध, साप्ताहिक अवकाश और कार्यावधि निर्धारित कर दी राहत, चेहरे पर लौटी मुस्कान 

Anupama Sexy Video Viral वायरल वीडियो में शिवम खजूरिया (प्रेम) और स्पृहा चटर्जी (माही) का एक रोमांटिक सीन दिखाया गया है। सीन में प्रेम अपने कमरे में एंट्री करता है, जहां वह गलती से माही को राही समझ लेता है। इसके बाद प्रेम माही को पीछे से पकड़ लेता है, और माही चालाकी से अपना चेहरा छुपा लेती है। फिर प्रेम माही को बेड पर गिरा देता है और जब वह माही के चेहरे से पर्दा हटाने की कोशिश करता है, तभी वहां अनुपमा आ जाती है।

Read More: Aaj Iftar Kitne Baje Hai (04 March): आज कितने बजे होगी मगरिब की नमाज और कब किया जाएगा इफ्तार, एक क्लिक में जानें सहीं समय

अनुपमा यह देखकर चौंक जाती है और उसे अपने पूर्व पति वनराज और काव्या के धोखे की याद आ जाती है। वह रोते हुए माही का नाम पुकारती है, जिसे प्रेम सुनकर हैरान रह जाता है।इस सीन के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मेकर्स को आड़े हाथों लिया।

Read More: Bank FD Account Fraud: बेटी की शादी के लिए निकालने गया था पैसा, अकॉउंट देख उड़ गए होश, FD के रकम का IPL कनेक्शन

एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप वही ट्रैक दोबारा ला रहे हैं? अगर माता-पिता गलतियां करते हैं तो क्या बच्चे भी वही दोहराएंगे?’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘बिल्कुल घिनौना!’, एक और यूजर ने गुस्से में लिखा, ‘अश्लीलता फैलाने की कोशिश की जा रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेशर्म! शादी को हाईप नहीं मिला, तो अब हल्दी प्रोमो के बजाय इस तरह का ट्रैक दिखा रहे हैं। बहुत निराशाजनक!’

Read More: Amyra Dastur Hot Pics:ब्लैक आउटफिट में Amyra Dastur ने कराया हॉट फोटोशूट,एक्ट्रेस की बोल्डनेस ने उड़ाएं सबके होश

 

‘अनुपमा’ शो में वायरल वीडियो को लेकर क्या विवाद हुआ?

वायरल वीडियो में प्रेम और माही के बीच एक रोमांटिक सीन दिखाया गया, जिससे दर्शक नाराज हो गए और इसे 'अश्लीलता' फैलाने की कोशिश बताया।

क्या इस वायरल वीडियो से शो में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है?

वीडियो को लेकर दर्शकों की नाराजगी के बावजूद, शो में वर्तमान ट्रैक में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन मेकर्स दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रख सकते हैं।

क्या ‘अनुपमा’ शो की कहानी में फिर से वही ट्रैक लौट रहा है?

शो में विवादित सीन से दर्शकों ने सवाल उठाया है कि क्या शो में वही पुराना ट्रैक लौटने जा रहा है, जहां अनावश्यक ड्रामा और धोखे की कहानी दिखाई जा रही है।

क्या 'अनुपमा' में अश्लीलता दिखाने का आरोप सही है?

कुछ दर्शकों का मानना है कि शो में अश्लीलता फैलाने की कोशिश की जा रही है, जबकि कुछ का कहना है कि यह केवल एक फिक्शनल कहानी का हिस्सा है।

क्या ‘अनुपमा’ शो की टीआरपी पर इस वायरल वीडियो का असर पड़ेगा?

यह संभव है कि विवाद के कारण शो की टीआरपी प्रभावित हो सकती है, लेकिन शो की लोकप्रियता के कारण इसके प्रभाव का असर सीमित हो सकता है।