Anurag Dobhal Baby Boy / Image Source : Screengrab
‘एंटरटेनमेंट डेस्क : बिग बॉस 17′ फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। रामनवमी पर उनकी पत्नी रितिका ने एक बेटे को जन्म दिया है। पिछले कुछ समय से व्यक्तिगत जीवन में चल रही उथल-पुथल और मानसिक तनाव से जूझ रहे अनुराग के लिए यह पल किसी चमत्कार से कम नहीं है। अस्पताल से सामने आई उनकी तस्वीरों और वीडियो ने फैंस की आंखों को भी नम कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग शारीरिक रूप से पूरी तरह ठीक न होने के बावजूद, साथियों की मदद से व्हीलचेयर पर बैठकर अपनी पत्नी और नवजात बेटे से मिलने अस्पताल पहुंचे। अनुराग ने इस खास पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “मेरे बच्चे के लिए मेरा दूसरा जन्म हुआ है।”
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि अनुराग अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों के कारण बेहद कठिन दौर से गुजर रहे थे और उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने तक की सोच ली थी। लेकिन बेटे के आने से उनकी जिंदगी को एक नई दिशा और जीने की वजह मिल गई है। वीडियो में वह अपनी पत्नी के पास बेड पर बैठे हुए बच्चे को दुलारते नजर आ रहे हैं, जहाँ उनके करीबी लोग मां-बेटे को नेग देते भी दिख रहे हैं।अनुराग के पिता बनने की खबर मिलते ही फैंस और दोस्तों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-