बेटे के बर्थ डे ने एक बार फिर मलायका को अरबाज से मिलाया

Ads

बेटे के बर्थ डे ने एक बार फिर मलायका को अरबाज से मिलाया

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 05:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

मुंबई। मियां-बीवी में भले ही दूरियां आ जाएं लेकिन औलाद का प्रेम उन्हें मौके-बेमौके साथ खींच ही लाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है मलायका अरोड़ा ख़ान और अरबाज ख़ान के बीच, बॉलीवुड की इस मशहूर और खूबसूरत जोड़ी का तलाक हो चुका है लेकिन बेटे अरहान के बर्थ डे पर दोनों जब साथ जुटे तो तस्वीरों ने परफेक्ट फैमिली का अहसास कराया।

देखें –

ये तस्वीरें खुद मलायका अरोड़ा ख़ान ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। तस्वीर में बीच में अरहान खड़ा है, जिसके एक ओर पापा अरबाज और दूसरी ओर मम्मी मलायका खड़ी हैं। जाहिर है अरहान के लिए उसके जन्मदिन का ये सबसे शानदार और यादगार तोहफा है क्योंकि अरबाज ख़ान और मलायका ख़ान अपने 18 साल की शादीशुदा ज़िंदगी को बाय बाय करके अलग-अलग रह रहे हैं। वैसे अरबाज-मलायका के बेटे अरहान ने अपने मम्मी-पापा के बीच खुद को न सिर्फ इस तस्वीर में बल्कि अपनी ज़िंदगी में भी बेहतरीन संतुलन बना रखा है। अक्सर वो कभी अपने पापा तो कभी मम्मी के साथ देश-विदेश की सैर पर घूमते देखा जाता है।

मलायका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथ लिखा है कि मेरा बेबी अब बिग ब्वॉय बन गया है। उसके 15वें जन्मदिन पर ढ़ेर सारा प्यार। खुद मलायका ने हाल ही में कहा भी था कि कुछ रिश्ते कभी नहीं बदल सकते। अरबाज मेरे बच्चों के पिता हैं। उनसे मिलकर मेरे बच्चों को खुशी होती है और अपने बच्चों की खुशी देखकर मुझे खुशी मिलती है। 

वैसे मलायका सच कह रही हैं, उन्हें उनके एक्स हसबैंड अरबाज़ ख़ान के साथ देखकर न सिर्फ अरहान बल्कि दोनों के फैंस को भी निश्चित रूप से खुशी हुई होगी।