Arjun Rampal Villain Roles : विलेन बनकर चमकी किस्मत!अर्जुन रामपाल के वो नेगेटिव किरदार, जिन्होंने हीरो से ज्यादा लूटी वाहवाही

Ads

Arjun Rampal अपनी हालिया फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge में ‘मेजर इकबाल’ के दमदार किरदार से फिर चर्चा में हैं। उनकी इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी को दर्शकों ने खूब सराहा है।

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 11:38 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 11:45 PM IST

Arjun Rampal Villain Roles / Image Source : INSTAGRAM

HIGHLIGHTS
  • Om Shanti Om में मुकेश मेहरा बनकर उन्होंने यादगार विलेन दिया।
  • Ra.One में उनका डिजिटल सुपरविलेन अवतार काफी चर्चित रहा।
  • Dhurandhar 2: The Revenge में मेजर इकबाल के रोल को करियर के सबसे मजबूत नेगेटिव किरदारों में गिना जा रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Arjun Rampal Villain Roles बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने ‘मेजर इकबाल’ का ऐसा दमदार किरदार निभाया है कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। अपनी जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी और इंटेंस लुक से अर्जुन ने साबित कर दिया है कि जब बात ‘सुपरविलेन’ की आती है, तो उनका कोई मुकाबला नहीं है।

जानें उनके सारे नेगेटिव किरदार

अर्जुन रामपाल ने अपने करियर में हीरो से ज्यादा ‘बैड बॉय’ यानी विलेन के किरदारों से सुर्खियां बटोरी हैं। उनके कुछ सबसे प्रतिष्ठित नेगेटिव किरदार ये रहे

  • ओम शांति ओम (मुकेश मेहरा): साल 2007 में शाहरुख खान के अपोजिट एक धोखेबाज और शातिर विलेन बनकर उन्होंने सबको चौंका दिया था।
  • रा.वन: इस फिल्म में वे एक ‘डिजिटल सुपरविलेन’ बने थे, जिसे आज भी उनके करियर के सबसे बेहतरीन किरदारों में गिना जाता है।
  • धाकड़ (रुद्रवीर): कंगना रनौत के साथ इस फिल्म में उनका खूंखार लुक और एक्शन काफी चर्चा में रहा।
  • डैडी (अरुण गवली): गैंगस्टर अरुण गवली की भूमिका में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
  • राजनीति: पृथ्वीराज प्रताप के ग्रे शेड किरदार ने उन्हें क्रिटिक्स की खूब वाहवाही दिलाई।

आने वाले धमाकेदार प्रोजेक्ट्स (Upcoming Movies 2026)

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल 2026 में कई बड़े धमाके करने को तैयार हैं बिलियनेयर’: हंसल मेहता की इस सीरीज में वे एक हाई-प्रोफाइल बिजनेस टाइकून के रूप में दिखेंगे। इसके अलावा वे ‘ओ साथी रे’, ‘3 मंकीज’ और ‘निकिता रॉय’ जैसी फिल्मों में फिर से ग्रे शेड किरदारों में नजर आने वाले हैं।

न्हे भी पढ़ें:-

 

शीर्ष 5 समाचार