Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक की पत्नी हुई बिग बॉस के घर से बाहर, वीडियो बनाकर इन्हे बताया जिम्मेदार
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में दूसरा एलिमिनेशन हो गया है। यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी और व्लॉगर पायल मलिक बिग बॉस के घर से बाहर
Bigg Boss OTT 3
मुंबई : Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में दूसरा एलिमिनेशन हो गया है। यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी और व्लॉगर पायल मलिक बिग बॉस के घर से बाहर आ गई है। बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद पायन ने अपना पहला वीडियो शेयर किया और अपने फैंस को धन्यवाद कहा। वहीं पायल के फैंस उनके एविक्शन को अनफेयर बता रहे हैं।
पायल मलिक ने कही ये बात
Bigg Boss OTT 3: पायल ने कहा- थैंक्यू सभी को. आप सभी लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। आप सभी को पता है कि मैं बाहर आ चुकी हूं, बिग बॉस हाउस से। इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए थैंक्यू। मुझे पता है कि मैं वोटिंग की वजह से बाहर नहीं आई हूं, घरवालों की वजह से बाहर आई हूं। घरवालों ने मुझे जो नॉमिनेट किया था इस वजह से बाहर आई हूं। घर में मैं आपको वैसी ही दिख रही थी, जैसी मैं थी। आप सभी जानते है. बस ऐसे ही सपोर्ट करते रहना।
पायल के फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
Bigg Boss OTT 3: फैंस पायल क एविक्शन को अनफेयर बता रहे हैं और दोबारा उन्हें शो में देखना चाहते हैं। उर्फी जावेद और अब्दू रोजिक ने भी उन्हें प्यार दिया है। एक यूजर ने लिखा- कौन-कौन फिर से पायल को घर में देखना चाहता है? आप ट्रॉफी डिजर्व करते थे। वाइल्ड कार्ड में पायल आए कौन-कौन चाहता है। ऐसा लग रहा है कि आप वापस आएंगे शो में। आज के बाद बिग बॉस नहीं देखूंगी, पायल मेरी फेवरेट हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री होनी चाहिए। ऐसे कमेंट्स फैंस लगातार कर रहे हैं।
बता दें कि पायल मलिक यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी हैं। अरमान ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम पायल है और दूसरी का नाम कृतिका है। अरमान दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते हैं। अब तीनों ने एक साथ बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एंट्री ली। हालांकि, पायल अब शो से बाहर हो गई हैं।

Facebook


