Rohit Sharma Retirement ODI Cricket: तीसरे वनडे से पहले रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा फैसला, मीडिया के सामने कर दिया बड़ा ऐलान, BCCI ने खबरों को किया था खारिज

Rohit Sharma Retirement ODI Cricket: तीसरे वनडे से पहले रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा फैसला, मीडिया के सामने कर दिया बड़ा ऐलान, BCCI ने खबरों को किया था खारिज

Rohit Sharma Retirement ODI Cricket: तीसरे वनडे से पहले रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा फैसला, मीडिया के सामने कर दिया बड़ा ऐलान, BCCI ने खबरों को किया था खारिज

Rohit Sharma Retirement ODI Cricket: तीसरे वनडे से पहले रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा फैसला, मीडिया के सामने कर दिया बड़ा ऐलान, BCCI ने खबरों को किया था खारिज / Image: AI Generated

Modified Date: July 19, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: July 19, 2026 10:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
  • इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले कह दी मन की बात
  • अनुभवी बल्लेबाज जल्द ही लय हासिल करेंगे: मोर्ने मोर्कल

नई दिल्ली: Rohit Sharma Retirement ODI Cricket भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इससे पहले खेले गए दे एक दिवसीय मैचों में दोनों देशों ने एक-एक जीत दर्ज की है। लेकिन तीसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने अटकलों को विराम देते हुए कहा कि रोहित शर्मा रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं।

रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा

Rohit Sharma Retirement ODI Cricket इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मीडिया से बात करते हुए रोहित शर्मा ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ी बात कही है। हिटमैन ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो फिलहाल रिटायरमेंट की नहीं सोच रहे हैं और कहीं नहीं जा रहे है। रोहित शर्मा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हलांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है।

गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने रोहित पर जताया भरोसा

दूसरी ओर रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबर सामने आने के बाद भारत ही नहीं दुनियाभर के क्रिकेटरों के बयान सामने आ रहे हैं। भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शनिवार को कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदा खराब फॉर्म को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि अनुभवी बल्लेबाज टीम में स्थिरता और संयम लेकर आते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि रोहित इंग्लैंड की परिस्थितियों में जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले रोहित के पहले दो मैचों में 11 और 26 रन के स्कोर ने उनके भविष्य को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है।

मोर्कल ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘नयी गेंद के साथ बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। पूरी श्रृंखला में हमने देखा है कि गेंद काफी स्विंग हो रही है। ऐसे में पारी की शुरुआत करना चुनौतीपूर्ण है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि रोहित इसका समाधान निकाल लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं। वह अनुभवी खिलाड़ी हैं और बल्लेबाजी क्रम में एक खास तरह का धैर्य और संतुलन लेकर आते हैं। इसलिए उनके तरीके को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है।’’

लॉर्ड्स की पिच मुश्किल साबित हो सकती है: मोर्ने मोर्कल

तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम की बल्लेबाजी में कुछ और चिंताएं भी हैं। दूसरे मैच में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को अच्छी स्थिरता दी थी, लेकिन मध्यक्रम उसका फायदा नहीं उठा सका और भारत 233 रन के मामूली स्कोर पर सिमट गया। इंग्लैंड ने यह मुकाबला चार विकेट से जीत लिया था। मोर्कल ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को लॉर्ड्स की पिच की रफ्तार और उछाल को समझने के बाद ही आक्रामक शॉट खेलना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘लॉर्ड्स की पिच कई बार मुश्किल साबित हो सकती है। बल्लेबाजों को शुरुआत में पांच-दस गेंद अतिरिक्त देकर परिस्थितियों को समझना जरूरी होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे शीर्ष क्रम और मध्यक्रम के प्रमुख बल्लेबाजों के पास काफी अनुभव है। वे परिस्थितियों को समझते हैं और जानते हैं कि साझेदारियां कैसे बनानी हैं। यही सबसे महत्वपूर्ण होगा।’’ दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने उम्मीद जताई कि भारतीय तेज गेंदबाज बीच के ओवरों में विकेट निकालने का तरीका ढूंढ लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मध्य ओवरों में अतिरिक्त उछाल का फायदा उठाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ जैसे गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। लेकिन इन ओवरों में विकेट निकालना काफी जरूरी है। मुझे लगता है उस दिन (दूसरे वनडे में नाबाद 99 रन) जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की। इंग्लैंड दौरे के बाद मोर्कल के पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच उन्होंने 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय गेंदबाजों की मदद करने की इच्छा जताई है।

 

अपना अनुभव टीम के साथ साझा करूंगा

मोर्कल ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में रहकर और वहां 20 साल क्रिकेट खेलकर मैंने जो अनुभव हासिल किया है, वह निश्चित रूप से काम आएगा। विश्व कप की योजना को लेकर बातचीत चल रही है और समय आने पर हम इसे आगे बढ़ा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपना क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में सीखा है। मुझे वहां की पिचों की जानकारी है और यह भी समझता हूं कि साल के अलग-अलग समय में विकेट किस तरह बदल सकते हैं। निश्चित रूप से मैं अपना अनुभव टीम के साथ साझा करूंगा।’’

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"