Kya Dilp Joshi Ne tmkoc Quit kar diya : ‘तारक मेहता’ छोड़ रहे हैं जेठालाल? 18 साल बाद दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताया अफवाहों का सच

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने शो छोड़ने और स्क्रीन टाइम कम होने की खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सिर्फ व्यूज के लिए झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।

Kya Dilp Joshi Ne tmkoc Quit kar diya :  ‘तारक मेहता’ छोड़ रहे हैं जेठालाल? 18 साल बाद दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताया अफवाहों का सच

Kya Dilp Joshi Ne tmkoc Quit kar diya / Image Source : FILE

Modified Date: July 18, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: July 17, 2026 11:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 18 साल बाद शो छोड़ने की अफवाहों पर जेठालाल ने तोड़ी चुप्पी।
  • दिलीप जोशी ने प्रोडक्शन हाउस से पुष्टि किए बिना खबरें न चलाने की अपील की।
  • निर्माता आसित मोदी और राइटिंग टीम की जमकर तारीफ की।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Kya Dilp Joshi Ne tmkoc Quit kar diya :  कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता दिलीप जोशी के शो छोड़ने और उनका स्क्रीन टाइम कम होने की अफवाहों पर अब खुद अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी है। शो के सेट पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इन तमाम खबरों को पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत बताया है।

व्यूज कमाने के लिए सोशल मीडिया पर झूठ

दिलीप जोशी ने साफ लफ्जों में कहा कि आजकल लोग सिर्फ व्यूज कमाने के लिए सोशल मीडिया और यूट्यूब पर कुछ भी झूठी कहानियां पब्लिश कर देते हैं। उन्होंने सभी न्यूज एजेंसियों और मीडिया हाउसेस से अपील की कि वे कोई भी खबर छापने से पहले एक बार प्रोडक्शन हाउस या संबंधित व्यक्ति से सच्चाई की पुष्टि जरूर कर लें।

4750 से ज्यादा एपिसोड पूरे करना एक अद्भुत बात

jethalal left taarak mehta शो में बिताए अपने 18 सालों के सफर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 4750 से ज्यादा एपिसोड पूरे करना एक अद्भुत बात है और पूरी टीम आज भी उसी जोश के साथ लोगों को हंसाने का काम कर रही है। उन्होंने लगातार नए विषयों पर काम करने के लिए शो के निर्माता आसित मोदी और राइटिंग टीम की जमकर तारीफ की।

अफवाहों पर लगाया विराम

पिछले 18 सालों से दर्शकों के पसंदीदा बने हुए दिलीप जोशी के इस बयान से अब उनके शो छोड़ने की सभी अफवाहों पर पूरी तरह विराम लग गया है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से ‘जेठालाल’ के रूप में घर-घर में पहचान बनाने वाले दिलीप जोशी आगे भी इसी तरह दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.