Asha Bhosle Biography in Hindi: 16 साल में अपनी मर्जी से की थी शादी, ससुराल में झेली मानसिक और शारीरिक हिंसा, फिर दूसरी शादी में मिला सम्मान

Asha Bhosle Biography in Hindi: 16 साल में अपनी मर्जी से की थी शादी, ससुराल में झेली मानसिक और शारीरिक हिंसा, फिर दूसरी शादी में मिला सम्मान

Asha Bhosle Biography in Hindi: 16 साल में अपनी मर्जी से की थी शादी, ससुराल में झेली मानसिक और शारीरिक हिंसा, फिर दूसरी शादी में मिला सम्मान

Asha Bhosle Biography in Hindi | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 12, 2026 / 02:53 pm IST
Published Date: April 12, 2026 1:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी
  • निजी जीवन में संघर्षों के बावजूद उन्होंने संगीत जगत में अमूल्य योगदान दिया
  • आर.डी. बर्मन के साथ उनका रिश्ता आपसी सम्मान और समझ पर आधारित था

नई दिल्ली: Asha Bhosle Biography in Hindi बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा है। सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन (Asha Bhosle Died) हो गया है। वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जिसके बाद आज रविवार 12 अप्रैल को इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातस पसर गया है। सेलेब्स और फैंस की आंखें नम हैं और दिल भारी है।

16 साल की उम्र में अपनी मर्जी से की थी शादी

Asha Bhosle Struggle आशा भोसले ने अपनी आवाज से जहां लाखों दिलों को छुआ है, वहीं उनकी निजी जिंदगी बहुत मुश्किल से गुजरी है. सिंगर ने कविता छिब्बर के साथ एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ गणपत राव भोसले से शादी कर ली थी, जो उनसे बहुत बड़े थे। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। उनके इस फैसले के बाद उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर लंबे समय तक उनसे नाराज रही।

ससुराल में झेली मानसिक और शारीरिक हिंसा

बताया जा रहा है कि उन्हें अपने ससुराल में मानसिक और शारीरिक हिंसा झेलनी पड़ी। उनके पति को पसंद नहीं था कि वो अपने परिवार के करीब रहें, जिस कारण उन पर शक भी किया जाता था। जिसके बाद उस कठिन समय में वो अपने मायके आ गई और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। इतने दर्द के बावजूद उन्होंने कभी अपने पति के लिए नफरत नहीं रखी। उन्होंने इसी इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो रिश्ता नहीं होता, तो उन्हें अपने बच्चे नहीं मिलते।

दूसरी शादी में मिला सम्मान

इस रिश्ते के टूटने के बाद सिंगर ने मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन से शादी की थी। ये रिश्ता आपसी समझ और सम्मान पर टिका था। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग रहने लगे, लेकिन उनके बीच का प्यार कभी खत्म नहीं हुआ। आशा भोसले ने अपने करियर में लगातार काम किया और खुद को साबित किया।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।