Asha Bhosle Died News: नहीं रहीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले, भारत के रक्षा मंत्री और सिंगर जुबिन नौटियाल ने जताया दुख, सीएम ममता भी हुई भावुक
Asha Bhosle Died News: नहीं रहीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले, भारत के रक्षा मंत्री और सिंगर जुबिन नौटियाल ने जताया दुख, सीएम ममता भी हुई भावुक
Asha Bhosle Died News | Photo Credit: IBC24
- आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी
- निजी जीवन में संघर्षों के बावजूद उन्होंने संगीत जगत में अमूल्य योगदान दिया
- आर.डी. बर्मन के साथ उनका रिश्ता आपसी सम्मान और समझ पर आधारित था
नई दिल्ली: Asha Bhosle Died News बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा है। सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन (Asha Bhosle Died) हो गया है। वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जिसके बाद आज रविवार 12 अप्रैल को इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातस पसर गया है। सेलेब्स और फैंस की आंखें नम हैं और दिल भारी है।
भारत के रक्षा मंत्री ने जताया दुख
Asha Bhosle Died News सिंगर आशा भोसले के निधन पर हर किसी को तगड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय नेताओं समेत बॉलीवुड के सितारें दुख जताये हैं। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘भारत की सुर सम्राज्ञी आशा भोसले जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। पार्श्वगायिका के रूप में उन्होंने हज़ारो फ़िल्मों एवं संगीत एल्बम्स में अपनी आवाज़ दी।उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। आशा भोसले जी का निधन संगीत और जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ओम शांति!’
भारत की सुर सम्राज्ञी आशा भोसले जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है।पार्श्व गायिका के रूप में उन्होंने हज़ारो फ़िल्मों एवं संगीत एल्बम्स में अपनी आवाज़ दी।उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी।
आशा भोसले…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 12, 2026
ममता बनर्जी को पहुंचा दुख
आशा भोसले के निधन से सिर्फ सिनेमा जगत के लोग ही दुखी नहीं हैं, बल्कि कई दिग्गज नेता भी दिग्गज सिंगर के जाने से गमगीन हैं। ममता बनर्जी ने X पर पोस्ट लिखकर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा- महान संगीत प्रतिभा आशा भोसले के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। वो एक प्रेरणादायक और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया।
Profoundly saddened by the demise of the great musical genius Asha Bhosle.
She has been an inspiring and mesmerising singer who reigned over our hearts for generations.
She sang many Bengali songs too, and is incredibly popular in Bengal also. We could confer our highest…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 12, 2026
सिंगर जुबिन नौटियाल ने जताया दुख
आशा भोसले के निधन से हर किसी को तगड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने भी पोस्ट शेयर करके दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि ‘वो आवाज़ जिसने कभी खामोशी को रूह में बदल दिया था… अब खुद खामोशी बन गई है। आशा भोसले के गुज़र जाने से, दुनिया ने सिर्फ़ एक गायिका को ही नहीं खोया है — बल्कि एक दौर, एक एहसास, और उन लाखों गीतों में धड़कने वाली एक धड़कन को खो दिया है।
उनकी आवाज़ सिर्फ़ सुनी ही नहीं जाती थी… उसे महसूस किया जाता था — दिल टूटने पर, प्यार में, तड़प में, और जश्न के मौकों पर। कई पीढ़ियाँ सिर्फ़ उन्हें सुनकर ही बड़ी नहीं हुईं, बल्कि उनके गीतों के ज़रिए एहसासों को जीकर बड़ी हुईं। आज, धुनें कुछ ज़्यादा ही भारी लग रही हैं। और खामोशी कुछ ज़्यादा ही शोर मचा रही है। लेकिन उनके जैसी महान हस्तियाँ कभी जाती नहीं हैं… वे तो गूँजती रहती हैं। हर सुर में, हर याद में, और हर उस दिल में जिसने कभी उनके गीतों में सुकून पाया हो। संगीत की शाश्वत दुनिया में उन्हें शांति मिले। परिवार के लिए प्रार्थनाएँ 🙏🏻 हर हर महादेव
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़े:-
- Vande Bharat: मतदान से बाहर आया ‘बाहरी’ का जिन्न, पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास, ममता सरकार पर साधा निशाना
- CM Mohan Yadav Bhopal : छोटे दुकानदारों की चमकेगी किस्मत! भोपाल के मेले में मुख्यमंत्री ने बताया विकास का नया मंत्र, बोले- सभी वर्गों के साथ विकास कर रही सरकार
- शह मात The Big Debate: डॉक्टर बिन अस्पताल.. हेल्थ सिस्टम पर सवाल! सांसद ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, चिकित्सा के लिए बड़े बजट के बाद भी क्यों नहीं मिल रही सुविधा?

Facebook


