Asha Bhosle Ke Ansune Kisse: ‘जब जिंदगी से हार मानने लगी थीं आशा भोसले’,सुसाइड के ख्यालों से निकलकर कैसे रचा 12,000 गानों का इतिहास और बन गईं मिसाल
Asha Bhosle Ke Ansune Kisse: 'जब जिंदगी से हार मानने लगी थीं आशा भोसले',सुसाइड के ख्यालों से निकलकर कैसे रचा 12,000 गानों का इतिहास, पढ़िए वो अनसुना किस्सा जो बहुत कम लोगों को पता है
asha bhosle news/ image source: madanmohansoni x handle
Asha Bhosle Ke Ansune Kisse: नई दिल्ली: सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, आशा भोसले का अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है था। कल गायिका का शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा।
सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा https://t.co/uyHsVDqB3i
— IBC24 News (@IBC24News) April 12, 2026
Asha Bhosle Death News: 8 सितंबर 1933 को सांगली में हुआ था जन्म
आशा भोंसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को सांगली में हुआ था और बचपन से ही उन्हें संघर्षों का सामना करना पड़ा। महज 9 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई और उन्होंने छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया। लेकिन असली उथल-पुथल उनकी जिंदगी में तब आई जब उन्होंने 16 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर Ganpatrao Bhosle से शादी कर ली। इस फैसले से उनकी बहन Lata Mangeshkar इतनी नाराज हो गईं कि दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। शादी के बाद आशा जी को घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, जिससे वह अंदर से पूरी तरह टूट गई थीं।
Asha Bhosle: खुदकुशी तक के आते थे ख्याल
उनकी जिंदगी का सबसे संवेदनशील दौर वही था, जब लगातार तनाव और दर्द के चलते उनके मन में खुदकुशी तक के ख्याल आने लगे थे। एक तरफ पारिवारिक कलह और दूसरी तरफ करियर की असफलताएं उन्हें गहरे अंधेरे में धकेल रही थीं। शुरुआती दिनों में उन्हें संगीत की दुनिया में भी कई बार अपमान झेलना पड़ा। साल 1947 में एक रिकॉर्डिंग के दौरान मशहूर संगीतकार Khemchand Prakash ने उनकी आवाज को “खराब” बताकर उन्हें स्टूडियो से बाहर कर दिया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उसी दर्द को अपनी ताकत बना लिया।
Asha Bhosle untold story: 12,000 से ज्यादा गाने गाए
समय के साथ आशा भोंसले ने खुद को फिर से खड़ा किया और संगीत की दुनिया में इतिहास रच दिया। उन्होंने 14 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और Guinness World Records में अपना नाम दर्ज कराया। उनकी जिंदगी में प्यार ने भी दूसरी बार दस्तक दी, जब उन्होंने संगीतकार R. D. Burman से शादी की, हालांकि इस रिश्ते को भी शुरुआत में विरोध का सामना करना पड़ा। संघर्षों से भरी इस कहानी में एक मजबूत संदेश छिपा है—कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर हिम्मत न हारी जाए तो हर अंधेरे के बाद उजाला जरूर आता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Instagram New Feature: अब गलती से किया गया कमेंट भी ऐसे बदल सकेंगे यूजर्स Instagram में आया ये कमाल का नया फीचर, जानें पूरी प्रक्रिया
- Middle East War Latest Update: ‘युद्धविराम के दिन इजरायल ने निर्दोष लोगों को मार डाला..’, इस देश के राष्ट्रपति का बड़ा आरोप, नेतन्याहू को कह डाला ‘अंधा’
- Haldwani News: ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, दिलाया नशे को ‘ना’ जीवन को ‘हां’ का संकल्प

Facebook


