Instagram New Feature: अब गलती से किया गया कमेंट भी ऐसे बदल सकेंगे यूजर्स Instagram में आया ये कमाल का नया फीचर, जानें पूरी प्रक्रिया
Instagram New Feature: Instagram के नए अपडेट में यूजर्स को बड़ी सुविधा मिली है। अब पोस्ट किए गए कमेंट को 15 मिनट के भीतर कई बार एडिट किया जा सकता है। इससे गलतियां सुधारना आसान हो गया है। यह फीचर यूजर्स को बेहतर कंट्रोल देता है।
(Instagram New Feature/ Image Credit: Pixabay)
- Instagram ने नया कमेंट एडिट फीचर लॉन्च किया।
- यूजर्स को 15 मिनट तक एडिट करने का मौका मिलेगा।
- एक ही कमेंट को कई बार बदला जा सकता है।
Instagram New Feature: सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स किसी भी पोस्ट पर किए गए कमेंट को तुरंत एडिट कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर और आसान बनाने के लिए लाई गई है।
15 मिनट तक एडिट करने का मौका
इस नए अपडेट में यूजर्स को कमेंट करने के बाद 15 मिनट तक उसे बदलने की सुविधा दी गई है। इस समय सीमा के अंदर कमेंट को कई बार एडिट भी किया जा सकता है। पहले गलती होने पर पूरा कमेंट हटाना पड़ता था, लेकिन अब यह परेशानी खत्म हो गई है।
कमेंट एडिट करने का आसान तरीका
अब कमेंट एडिट करना बहुत आसान हो गया है। यूजर को बस अपने कमेंट पर कुछ देर तक प्रेस करना होता है। इसके बाद ‘Edit’ का विकल्प दिखाई देता है, जिस पर क्लिक करके बदलाव किया जा सकता है। एडिट होने के बाद कमेंट के नीचे ‘Edited’ लिखा दिखाई देता है। ध्यान रहे, केवल टेक्स्ट को ही बदला जा सकता है, फोटो वाले कमेंट में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
WhatsApp में भी है ये सुविधा
यह फीचर WhatsApp पर पहले से ही उपलब्ध है, जहां यूजर्स मैसेज भेजने के बाद 15 मिनट के भीतर उसे एडिट कर सकते हैं। वहां भी एडिट किए गए मैसेज के साथ ‘Edited’ टैग दिखाई देता है। इसी तरह अब Instagram ने भी यह सुविधा अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ दी है।
सुरक्षा और नए अपडेट पर काम जारी
Meta कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रही है। हाल ही में भारत में Teen Accounts फीचर भी शुरू किया है, जो कम उम्र के यूजर्स के लिए सुरक्षित अनुभव देता है। इसमें कंटेंट फिल्टरिंग और पैरेंट्स कंट्रोल जैसे विकल्प शामिल हैं, जिससे सोशल मीडिया का उपयोग और सुरक्षित बन सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- Wrong UPI Transfer: गलत यूपीआई आईडी पर पैसा भेज दिया? जानें पैसा रिकवर करने का ऐसा तरीका जिसे बहुत कम लोग जानते हैं!
- Iran and America Talks Pakistan: अमेरिका-ईरान के बीच नहीं बनी बात, फिर भी पाकिस्तान के मंत्री थपथपा रहे अपनी पीठ, अब विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान
- Government Employee News: सरकारी कर्मचारी हो जाए सावधान, अब ऑफिस परिसर के अंदर नहीं कर पाएंगे ये काम, उल्लंघन करने पर जा सकती है नौकरी!

Facebook


