Awarapan 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही Awarapan 2 ने बजा दिया डंका! एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहे टिकट, Emraan Hashmi की फिल्म करेगी बड़ा धमाका?
Awarapan 2 Advance Booking: अभिनेता इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार चल …

Awarapan 2 Box Office Collection/ Image Credit: therealemraan Instagram
- 19 साल बाद इमरान हाशमी ‘आवारापन 2’ से वापसी कर रहे हैं।
- एडवांस बुकिंग में अब तक 37,183 टिकट बिक चुके हैं।
- फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब ₹1.3 करोड़ पहुंच गई है।
मुंबई: Awarapan 2 Advance Booking: इमरान हाशमी की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह (Awarapan 2 Advance Booking) देखने को मिल रहा है। करीब 19 साल बाद एक बार फिर इमरान हाशमी सिनेमा जगत में वापसी कर रहे हैं। इमरान 'आवारापन 2' में शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और उससे पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एडवांस बुकिंग में बिके हजारों टिकट
साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसके गाने और टीवी पर बार-बार प्रसारण ने इसे बाद में कल्ट फिल्म बना दिया। इसी वजह से सीक्वल को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'आवारापन 2' की अब तक 37,183 टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म के अलग-अलग भाषाओं वाले वर्जन की बुकिंग भी इसमें शामिल है।
रिलीज से पहले 1.3 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
एडवांस बुकिंग के ग्रॉस कलेक्शन (Awarapan 2 Advance Booking) की बात करें तो फिल्म करीब 1.3 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। रिलीज से पहले टिकटों की बिक्री की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिल सकती है। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले अभी कुछ समय बाकी है, इसलिए बुकिंग का आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो टिकटों की संख्या 50 हजार के पार जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
14 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' शुक्रवार 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर इमरान के पुराने फैंस के साथ-साथ नए दर्शकों में भी उत्सुकता बनी हुई है। रिलीज के दिन फिल्म का असली बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन सामने आएगा। वहीं, सिनेमाघरों में इसे सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' से मुकाबला करना होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि एडवांस बुकिंग (Awarapan 2 Advance Booking) का यह उत्साह ओपनिंग कलेक्शन में कितना बदलाव ला पाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- RVNL Q1 Results: सरकारी रेल कंपनी का दमदार प्रदर्शन! मुनाफा 18.5% बढ़ा और EBITDA में भी भारी उछाल, क्या निवेशकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले?
- BJP Virendra Pal Yadav Death: भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन.. इलाके के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, AIIMS में ली आखिरी सांस
- Jharkhand Student Protest: और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, सरकार के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी बात, अब छात्रों ने लिया बड़ा फैसला
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इमरान हाशमी की यह फिल्म 14 अगस्त, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Awarapan 2 Advance Booking: Awarapan 2 is already making waves ahead of its release! Tickets are selling like hotcakes in advance booking is Emraan Hashmi's film set for a massive hit?
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm