Bharath Kanth Accident Video: दर्दनाक सड़क हादसे मे फेमस एक्टर और सिनेमैटोग्राफर की मौत, कंटेनर से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

Ads

Bharath Kanth Accident Video: दर्दनाक सड़क हादसे मे फेमस एक्टर और सिनेमैटोग्राफर की मौत, कंटेनर से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 10:30 AM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 10:34 AM IST

Bharath Kanth Accident Video: दर्दनाक सड़क हादसे मे फेमस एक्टर और सिनेमैटोग्राफर की मौत, कंटेनर से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे / Image: X

HIGHLIGHTS
  • अभिनेता भारत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक नेल्लोर की सड़क हादसे में मौत
  • कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे
  • हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत

This browser does not support the video element.

हैदराबाद: Bharath Kanth Accident Video: सिनेमा जगत के लिए आज का दिन बेहद दुखद है। दरअसल आज सुबह-सुबह फिल्म इंडस्ट्री यंग और टैलेंटेड एक्टर भारत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक नेल्लोर की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा हे कि वो अपनी कार से हैदराबाद जा रहे थे इसी दौरान एक कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टर भारत कांत और त्रिलोक नेल्लोर की मौके पर ही मौत हो गई। भारत कांत और त्रिलोक नेल्लोर के निधन से पूरी फिल्म इंउस्ट्री सदमे में है। फैन्स इस मुश्किल घड़ी में अभिनेता और सिनेमैटोग्राफर के परिवार के प्रति इस अत्यंत दुखद घड़ी में संवेदनाएं व्यक्ति कर रहे हैं।

​फेमस एक्टर की मौत

Bharath Kanth Accident Video: मिली जानकारी के अनुसार भारत कांत और त्रिलोक नेल्लोर से हैदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान आउटर रिंग रोड पर बोंग्लूर गेट के पास उनकी कार को एक कंटेनर ने टक्कर मर दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भारत कांत और त्रिलोक की मौत की खबर से पूरी तेलुगु इंडस्ट्री मातम छा गया है।

कंटेनर ने मारी कार को टक्कर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि हादसे की असली वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच की जा रही है।

दोनों के मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर

बता दें कि भारत कांत ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म ‘टैलेंट’ से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने तेलुगू और हिंदी वेब सीरीज में भी काम किया था। अपनी मेहनत और शानदार एक्टिंग के दम पर भारत कांत धीरे-धीरे दर्शकों के बीच लोकप्रिय होते जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर त्रिलोक ने कई तेलुगू मूवी में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम किया था। इंडस्ट्री में त्रिलोक के काम को भी तारीफ मिलती थी। दोनों के मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर फैन्स को दुखी कर दिया है। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने इसे बड़ा नुकसान बताया है।

ये भी पढ़ें

भारत कांत और त्रिलोक नेल्लोर की मौत कैसे हुई?

दोनों की मौत हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हुई, जहां उनकी कार को कंटेनर ने टक्कर मार दी।

हादसा कहां हुआ?

यह हादसा हैदराबाद के बोंग्लूर गेट के पास आउटर रिंग रोड पर हुआ।

भारत कांत कौन थे?

भारत कांत एक उभरते हुए अभिनेता थे, जिन्होंने हाल ही में रिलीज फिल्म ‘टैलेंट’ और कई वेब सीरीज में काम किया था।

त्रिलोक नेल्लोर क्या काम करते थे?

त्रिलोक नेल्लोर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिनेमैटोग्राफर थे और कई फिल्मों में काम कर चुके थे।

पुलिस ने हादसे को लेकर क्या कहा?

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से हादसे की असली वजह पता लगाई जा रही है।