बॉलीवुड को बड़ा झटका, अब डायरेक्टर रजत मुखर्जी ने कहा अलविदा

बॉलीवुड को बड़ा झटका, अब डायरेक्टर रजत मुखर्जी ने कहा अलविदा

बॉलीवुड को बड़ा झटका, अब डायरेक्टर रजत मुखर्जी ने कहा अलविदा
Modified Date: December 4, 2022 / 02:17 am IST
Published Date: December 4, 2022 2:17 am IST

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन हो गया। उनका निधन शनिवार रात जयपुर में हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्हें अप्रैल महीने से ही किडनी में कुछ परेशानी थी, जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हुए थे।

पढ़ें- एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बोलीं- मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड…

 

वहीं रजत मुखर्जी के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। ये खबर सुनकर अभिनेता मनोज बाजपेयी भी सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये रजत मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पढ़ें- Raat Akeli Hai Trailer: मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे नवादुद्दीन सिद्दीकी, राधिका 

वो अपने शहर जयपुर चले गए थे। वहीं कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली है। वो किडनी से जुड़ी बीमारी से तो जूझ ही रहे थे, लेकिन इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों में इनफेक्शन होने की बात भी सामने आई है। निर्देशक रजत मुखर्जी अपनी फिल्म प्यार तूने क्या किया, रोड, लव इन नेपाल और उम्मीद जैसी कई फिल्मों के लिए जाने जाते थे।

पढ़ें- इस ऐड में पानी की टंकी बेचते नजर आए सैफ-करीना, सोशल मीडिया यूजर्स न

बता दें कि फिल्म प्यार तूने क्या किया में फरदीन खान, उर्मिला मातोंडकर और सोनाली कुलकर्णी ने साथ काम किया था। ये फिल्म 2001 में आई थी। वहीं 2002 में आई फिल्म रोड में विवेक ओबेरॉय नजर आए थे।


लेखक के बारे में