मुंबई। करवा चौथ का व्रत आज पूरे सबाब में है। सब तरफ श्रृंगार और सुहाग की बात है ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल बहुत सी फ़िल्मी तारिकाओं का पहला करवा चौथ है सोनम ने इसी बीच एक फोटो शेयर की है जिससे ये तो साफ है कि उनके लिए ये करवा चौथ काफी स्पेशल है। दरअसल, सोनम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें सोनम के साथ ही साथ आनंद के हाथ में भी मेहंदी लगी है।
ये भी पढ़ें –
सोनम ने जहां हाथ में मेहंदी से AS के साथ हार्ट बना रखा है तो वहीं आनंद ने हार्ट बनाया हुआ है। वैसे वैसे सोनम और आनंद एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। और उनकी ये तस्वीर प्यार को और अधिक इजहार कर रही है।
तो क्या युविका वहीं अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी, इसके लिए उनकी पोस्ट का इंतजार रहेगा ! अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भी ये पहला करवाचौथ है। सोशल मीडिया पर अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने वाला ये कपल देखते हैं कि करवाचौथ कैसे सेलिब्रेट करता है।
वेब डेस्क IBC24