बोमन ईरानी अब दिखेंगे जादूगर की भूमिका में

Ads

बोमन ईरानी अब दिखेंगे जादूगर की भूमिका में

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 09:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

स्टार प्लस के काॅमेडी शो खिचड़ी  ने इस बार रचानात्मक स्वतंत्रता लेते हुए इस शो में नये चेहरों को शामिल किया है। वैसे शो के ओरिजनल किरदार उसी तरह बने हुए हैं। इस शो के मेकर्स ने इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों को शामिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नामचीन अभिनेता बोमन ईरानी भी इस टीम में शामिल होने जा रहे हैं।

श्री ईरानी हिन्दी फिल्मों में हास्य कलाकार और खलनायकी वाले किरदारो के लिये ज्यादा जाने जाते हैं।  जी हां! मनमौजी कलाकारों में एक, बेमन ईरानी से इस शो में एक मेहमान भूमिका निभाने केलिये संपर्क किया गया है। ‘खिचड़ी’ के करीबी सूत्र ने हाल ही में हमें यह जानकारी दी है कि, ‘‘बोमन ईरानी के साथ शूटिंग करने के लिये हम उत्सुक हैं, वह बाॅलीवुड के प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। वह इस शो के बाकी कलाकारों के साथ बड़े अच्छे से घुल-मिल जायेंगे। ऐसी खबर है कि बोमन एक जादूगर की खास भूमिका में होंगे, जो कि पारीख परिवार की हरकतों से बौखला जाता है। उनके शो में शामिल होने से इस शो का पागलपन और मजा और भी ज्यादा बढ़ जायेगा। 

web team IBC24