Border 2 Ahan Shetty Instagram Reels :”10 लोगों को लेकर जाऊंगी…” बॉर्डर 2 को लेकर लड़की ने अहान शेट्टी के सामने रखी ऐसी शर्त, अभिनेता ने कमेंट कर जीत लिया सबका दिल

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहाँ फैंस मजेदार रील्स बनाकर सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी से कमेंट की शर्त रख रहे हैं। खास बात यह है कि पिता-पुत्र की जोड़ी खुद इन रील्स पर प्रतिक्रिया देकर फैंस का दिल जीत रही है।

Border 2 Ahan Shetty Instagram Reels :”10 लोगों को लेकर जाऊंगी…” बॉर्डर 2 को लेकर लड़की ने अहान शेट्टी के सामने रखी ऐसी शर्त, अभिनेता ने कमेंट कर जीत लिया सबका दिल

Border 2 Box Office Collection Day 8/ Image Source : X

Modified Date: January 22, 2026 / 06:09 pm IST
Published Date: January 22, 2026 6:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर ‘बॉर्डर 2’ को लेकर मजेदार और दिलचस्प ट्रेंड हुआ वायरल
  • सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी खुद फैंस की रील्स पर कर रहे हैं कमेंट
  • केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी इस वायरल ट्रेंड में हुए शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क : सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ को लेकर एक बेहद दिलचस्प और मजेदार ट्रेंड छाया हुआ है। पिछले तीन हफ्तों से इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील्स की बाढ़ आ गई है। इस ट्रेंड के जरिए फैंस फिल्म के प्रति अपना उत्साह दिखा रहे हैं साथ ही साथ अन्ना यानि सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी के साथ भी सीधे बात कर रहे है।  Ahan Shetty, Border 2 Viral Trend फैंस मजेदार वीडियो बनाकर लिख रहे हैं कि अगर अहान शेट्टी या सुनील शेट्टी उनके पोस्ट पर कमेंट करते हैं, तो वे सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाएंगे।

सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी खुद रील्स पर कर रहे कमेंट

आपको बता दें की एक लड़की ने रील शेयर कर लिखा कि अगर अहान ने कमेंट किया, तो वह अपनी सैलरी से दोस्तों को ‘बॉर्डर 2’ दिखाएगी।इस ट्रेंड की सबसे खास बात यह है कि सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी खुद इन रील्स पर कमेंट कर अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं। Ahan Shetty Instagram Reels  एक लड़की ने जब 10 लोगों के साथ फिल्म देखने जाने का वादा किया, तो अहान ने जवाब दिया, “थिएटर से फोटो जरूर डालना”। जब एक लड़के ने कमेंट न आने तक फिल्म न देखने की शर्त रखी, तो अहान ने रिप्लाई किया, “अब तो जाना पड़ेगा”।

केएल राहुल ने भी लिया ट्रेंड में हिस्सा

इस ट्रेंड में अहान के जीजा यानि क्रिकेटर केएल राहुल भी कूद पड़े हैं। KL Rahul, Athiya Shetty,  राहुल ने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि अगर अहान कमेंट करते हैं, तो वह फिल्म दो बार देखेंगे।KL Rahul Border 2 Instagram video इस पर अहान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “दो नहीं, चार बार देखनी पड़ेगी,” जिस पर सुनील और अथिया शेट्टी ने भी हंसने वाले इमोजी शेयर किए।

लिया ट्रेंड में हिस्सा

कैसे शुरू हुआ यह सिलसिला?

अहान शेट्टी ने खुद इस ट्रेंड की शुरुआत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक लड़की ने रील पोस्ट की थी कि अगर अहान कमेंट करेंगे, तो वह अपनी सैलरी से पूरे परिवार को फिल्म दिखाएगी। अहान को यह बात इतनी पसंद आई कि उन्होंने जवाब में लिखा, “आप अपना पैसा मत खर्च कीजिए, आपके परिवार की टिकट मैं दूंगा”। यहीं से इस वायरल सिलसिले की शुरुआत हुई।

5 साल बाद अहान की बड़े पर्दे पर वापसी

अहान शेट्टी ने 2021 में फिल्म ‘तड़प’ से डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। Border 2 Release Date 2026, अब 5 साल के लंबे अंतराल के बाद, वे 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ के जरिए धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। फैंस उन्हें इस ऐतिहासिक सीक्वल में देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.