Marathi cinema at Cannes 2026 : इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर दिखा महाराष्ट्रियन संस्कृति का जलवा! पारंपरिक लुक में पहुंचे दिग्गज कलाकार, देखें खास तस्वीर

Cannes Film Festival 2026 में महाराष्ट्र के दिग्गज कलाकारों ने अपने पारंपरिक अंदाज से रेड कार्पेट पर खास छाप छोड़ी। Ashok Saraf अपनी पत्नी के साथ शाही लुक में नजर आए, जबकि प्राजक्ता माली और अन्य कलाकारों ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नथ पहनकर संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। यह सभी कलाकार एक नए मराठी ओटीटी प्लेटफॉर्म के ग्लोबल लॉन्च के लिए वहां पहुंचे थे।

Marathi cinema at Cannes 2026 : इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर दिखा महाराष्ट्रियन संस्कृति का जलवा! पारंपरिक लुक में पहुंचे दिग्गज कलाकार, देखें खास तस्वीर

Marathi cinema at Cannes 2026 / Image Source : X

Modified Date: May 20, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: May 20, 2026 2:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कान्स 2026 में महाराष्ट्र कलाकारों का दमदार प्रदर्शन
  • अशोक सराफ और निवेदिता सराफ का रॉयल रेड कार्पेट लुक
  • मराठी ओटीटी प्लेटफॉर्म के ग्लोबल लॉन्च के लिए पहुंचे सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क : Marathi cinema at Cannes 2026 फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में महाराष्ट्र के कई जाने-माने कलाकारों ने इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर अपने पारंपरिक अंदाज से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ से लेकर सोशल मीडिया स्टार्स तक, सभी ने विदेशी धरती पर अपनी संस्कृति को बेहद गर्व के साथ पेश किया। यह पहला मौका है जब मराठी मनोरंजन जगत को इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की बड़ी पहचान मिली है।

मशहूर कलाकारों ने बिखेरा जलवा

मराठी सिनेमा के सुपरस्टार और दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ अपनी पत्नी निवेदिता सराफ के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर बेहद रॉयल लुक में नजर आए। अशोक सराफ ने सफेद रंग का क्लासिक बंदगला सूट पहना था, वहीं निवेदिता सराफ ने खूबसूरत फ्लोरल साड़ी के साथ सुनहरी कढ़ाई वाला शॉल ओढ़ा हुआ था। Ankita Walawalkar Konkan Hearted Girl Cannes इस वरिष्ठ जोड़े के सादगी भरे और शाही अंदाज को वहां मौजूद हर किसी ने सराहा।

पारंपरिक ‘नथ’ बनी आकर्षण का केंद्र

रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा ध्यान वहां पहुंची अभिनेत्रियों के लुक ने खींचा। मशहूर अभिनेत्री प्राजक्ता माली और ‘कोंकण हार्टेड गर्ल’ के नाम से मशहूर सोशल मीडिया क्रिएटर अंकिता वालावलकर पूरी तरह से पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आईं। इन दोनों ने विदेशी धरती पर महाराष्ट्र की पहचान मानी जाने वाली पारंपरिक ‘नथ’ पहनी हुई थी, जो पूरे इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गई।

Marathi Cinema At Cannes 2026 कान्स पहुंचने की खास वजह

ये सभी कलाकार कान्स फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ घूमने या फैशन दिखाने नहीं गए थे, बल्कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा मकसद था। ये सभी सितारे मराठी मनोरंजन को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए शुरू किए गए नए ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अभिजात मराठी’ के ग्लोबल लॉन्च के लिए कान्स पहुंचे थे। इसके साथ ही इन कलाकारों ने इंडियन पवेलियन में आयोजित कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.