Cocktail 2 Box Office Collection: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर आया सैलाब, 6 दिनों में की इतने करोड़ की कमाई, तोड़ दिए कई बड़े रिकॉर्ड

Ads

Cocktail 2 Box Office Collection: फिल्म 'कॉकटेल 2' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 03:30 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 03:36 PM IST

Cocktail 2 Box Office Collection/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • फिल्म 'कॉकटेल 2' ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।
  • फिल्म ने वर्ल्ड वाइल्ड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
  • फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

Cocktail 2 Box Office Collection: नई दिल्ली: फिल्म कलाकार शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म की अब तक की कमाई

प्रोडक्शन बैनर ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहिद, कृति और रश्मिका के पोस्टर के साथ फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़े साझा किए। (Cocktail 2 Box Office Collection) इसके मुताबिक, फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद के दिनों में इसने क्रमशः 29.4 करोड़ रुपये, 29.4 करोड़ रुपए, 32.19 करोड़ रुपए, 10 करोड़ रुपए और 11.01 करोड़ रुपए की कमाई की। वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कुमाई 106.61 करोड़ रुपए हो चुकी है।

कॉकटेल का दूसरा पार्ट है ‘कॉकटेल 2’

Cocktail 2 Box Office Collection: यह फिल्म 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ की अगली कड़ी है। मूल फिल्म में फिल्म कलाकार सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। हालांकि, यह फिल्म एक बिल्कुल नयी कहानी और नये किरदारों पर आधारित है। फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद), दीया (रश्मिका) और एली (कृति) के प्रेम त्रिकोण के इर्द-गिर्द घूमती है। (Cocktail 2 Box Office Collection) ‘कॉकटेल 2’ का निर्माण दिनेश विजन, लव रंजन, प्रमिता आर. विजन और अंकुर गर्ग ने किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-