दीपिका पादुकोण ने प्रॉमिस डे के मौके पर अपने फैंस से किया प्रॉमिस!

दीपिका पादुकोण ने प्रॉमिस डे के मौके पर अपने फैंस से किया प्रॉमिस!

दीपिका पादुकोण ने प्रॉमिस डे के मौके पर अपने फैंस से किया प्रॉमिस!
Modified Date: December 4, 2022 / 01:43 am IST
Published Date: December 4, 2022 1:43 am IST

 वेलेंटाइन डे से पहले, दीपिका पदुकोण के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। प्रॉमिस डे को चिह्नित करते हुए, अभिनेत्री के प्रशंसकों ने उनकी हर फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने का प्रॉमिस किया।सोशल मीडिया पर एक अनोखी लेकिन स्नेहभरी लहर के साथ, दीपिका के प्रशंसकों ने उन चीजों के प्रति प्रतिज्ञा ले कर वीडियो पोस्ट किया है जो उन्हें सबसे ज्यादा मूल्यवान हैं।

 

 

 

सोशल मीडिया पर उठी इस लहार ने एशिया की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया, जिसके बाद दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर एक दिल छू लेने वाले ट्वीट के साथ अपने फैंस को जवाब दिया।

 

प्यार का सैलाब देखते हुए, दीपिका ने अपने प्रशंसकों को ताउम्र प्यार करने का वादा किया है।प्रशंसकों से मिल रहे प्यार से अभिभूत, दीपिका ने ट्वीट करते हुए कहा,”कुछ मीटिंग्स को निपटाते हुए जब बाहर निकली तो सुबह से प्रशंसकों द्वारा किये जा रहे प्रॉमिस पर नज़र पड़ी। वास्तव में इस चीज़ ने मेरा दिल छू लिया! और मैं वादा करती हूँ उम्रभर आप सभी से प्यार करूंगी! #PromiseToDeepika #PromiseDay” 

web team IBC24


लेखक के बारे में