Virat Kohli and Anushka Sharma News : विराट-अनुष्का ने क्यों छोड़ा भारत? लंदन शिफ्ट होने की असली वजह आई सामने, जानकर रह जाएंगे हैरान!
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लंदन शिफ्ट होने को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। डॉ. श्रीराम नेने ने बताया कि कपल अपनी निजी जिंदगी और बच्चों की सामान्य परवरिश को लेकर भारत में किन चुनौतियों का सामना कर रहा था।
Virat Kohli and Anushka Sharma News :
- विराट-अनुष्का के लंदन शिफ्ट होने की वजह आई सामने
- प्राइवेसी और मीडिया की लगातार नजर बनी बड़ी वजह
- बच्चों को सामान्य माहौल देने की कोशिश
एंटरटेनमेंट डेस्क : Virat Kohli and Anushka Sharma News बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली शादी के बाद मीडिया की चकाचौंध से दूर लंदन में बस चुके हैं। कपल अपने दोनों बच्चों, वामिका और अकाय, के साथ वहाँ सादगी भरी जिंदगी बिता रहा है। वहीं, पिछले साल एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि आखिर यह पावर कपल भारत छोड़कर विदेश में क्यों शिफ्ट हुआ।
निजी जिंदगी में प्राइवेसी की कमी
रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान डॉ. श्रीराम नेने ने विराट और अनुष्का के साथ हुई अपनी मुलाकातों का जिक्र किया। Anushka Sharma & Virat उन्होंने बताया कि अत्यधिक सफलता और लोकप्रियता के कारण भारत में उनकी निजी जिंदगी पर लगातार मीडिया और लोगों का ध्यान बना रहता था। डॉ. नेने के अनुसार, अनुष्का ने उनसे बातचीत में कहा था कि भारत में अपनी बड़ी सक्सेस को वे खुलकर एन्जॉय नहीं कर पाते थे और वे जो भी करते थे, उस पर हर किसी की नजर टिक जाती थी।
बच्चों की सामान्य परवरिश
विराट और अनुष्का अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय को पैपराजी व मीडिया की पैनी नजरों से दूर रखकर एक सामान्य माहौल में बढ़ा करना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने लंदन शिफ्ट होने का फैसला लिया। दिसंबर 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधने वाले विराट और अनुष्का आज भी देश के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटीज में से एक हैं।
इन्हें भी पढ़ें
- ISRO Recruitment 2026: इसरो में 175 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन, चूक गए तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा
- 8th Pay Commission Update: सैलरी बढ़ेगी या DA में होगा बड़ा खेल? 8वें वेतन आयोग से जुड़े कई अहम ऐलान जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुलने वाला है खुशियों का पिटारा!
- CP Radhakrishnan Raipur Visit: रायपुर दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत

Facebook


