Husband Murders Lover: प्रेमिका के घर नाईट स्टे के लिए रुका था बॉयफ्रेंड,अचानक कमरे का दरवाज़ा खुला और जो हुआ… जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Husband Murders Lover: बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के शक में एक 28 वर्षीय दिव्यांग युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव की है।

Husband Murders Lover: प्रेमिका के घर नाईट स्टे के लिए रुका था बॉयफ्रेंड,अचानक कमरे का दरवाज़ा खुला और जो हुआ… जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

gf bf caught/ image source: ISTOCK

Modified Date: March 2, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: March 2, 2026 1:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आधी रात प्रेमिका के घर
  • पति ने रंगे हाथ पकड़ा
  • बेरहमी से पीटकर हत्या

Husband Murders Lover: रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के शक में एक 28 वर्षीय दिव्यांग युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव की है। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एक पैर से दिव्यांग था। परिजनों के अनुसार, शैलेंद्र का गांव की ही एक शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है कि शनिवार आधी रात महिला ने ही उसे फोन कर घर बुलाया था। प्रेम में भरोसा कर शैलेंद्र बिना किसी आशंका के उसके घर पहुंच गया, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वहां उसका सामना मौत से होगा।

Rohtas Bihar Murder: प्रेम प्रसंग में दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

बताया जा रहा है कि जैसे ही शैलेंद्र महिला के कमरे में दाखिल हुआ, उसके पति दद्दू मिश्रा और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। दिव्यांग होने के कारण शैलेंद्र न तो भाग सका और न ही अपना बचाव कर पाया। गुस्से से भरे परिजनों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट इतनी क्रूर थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला, जिसे देखकर गांव में सनसनी फैल गई।

Bihar News: मृतक के पिता लाल बदन सिंह ने डायल 112 पर दी

घटना की सूचना मृतक के पिता लाल बदन सिंह ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति दद्दू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की धाराओं में Husband Murders Lover का मामला दर्ज कर लिया गया है और परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में मारपीट से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।