(Dhurandhar on Netflix India/ Image Credit: adityadhar instagram)
मुंबई: Dhurandhar on Netflix India आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रणवीर सिंह ने फिल्म में हमजा नामक भारतीय स्पाई की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म के जबरदस्त एक्शन, भव्य सेट्स और देशभक्ति की भावना ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया है।
सिनेमाघरों में रिलीज के करीब दो महीने बाद ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई। रिलीज के पहले 24 घंटों में ही फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 बन गई। दर्शक अब अपने घर के आरामदायक माहौल में फिल्म का आनंद ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस ओटीटी रिलीज को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
घर बैठे फिल्म देखने की सुविधा ने दर्शकों को बहुत पसंद आई। लोग अपने लिविंग रूम या कमरों में बैठकर रणवीर सिंह के हमजा किरदार और फिल्म की भव्यता का मजा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं और ओटीटी रिलीज के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।
‘धुरंधर‘ ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। भारत में 31 जनवरी तक फिल्म ने 836.5 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1302.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 28 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पहले हफ्ते तक यह 200 करोड़ रुपये पार कर गई। 58वें दिन तक फिल्म ने चार लाख का कलेक्शन किया और अब तक कुल कमाई 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शक अब फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। नए भाग में और भी रोमांचक एक्शन और कहानी देखने को मिलने की उम्मीद है।